Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, रेलवे ने बदला रूट; चेक करें नया शेड्यूल

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:45 PM (IST)

    लखनऊ स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस और सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। ...और पढ़ें

    लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, रेलवे ने बदला रूट

    लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, रेलवे ने बदला रूट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, छपरा। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर चल रहे कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल प्रशासन ने यातायात एवं पावर ब्लॉक लेने का निर्णय किया है। इसके चलते छपरा जंक्शन होकर चलने वाली मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस और सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

    रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस 17 मई से 21 जून तक निर्धारित तिथियों में बाराबंकी-लखनऊ-मानकनगर मार्ग के बजाय बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।

    वहीं, गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 15 मई से 19 जून तक कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-बाराबंकी मार्ग से संचालित होगी।

    लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी दोनों ट्रेनें

    मार्ग परिवर्तन के कारण दोनों ट्रेनों का ठहराव लखनऊ जंक्शन पर नहीं होगा। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए बादशाहनगर और ऐशबाग स्टेशन पर ट्रेन के अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था की गई है।

    पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की तकलीफ का सामना ना करना पड़े।

    यह भी पढ़ें- न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच चलेगी नई अमृत भारत, मिथिला-सीमांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को राहत

    यह भी पढ़ें- बिलासपुर-चांपा नॉन-इंटरलॉकिंग: जून में एक दर्जन ट्रेनें रद, यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो पहले जांच लें स्टेटस