Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे में 12 घंटे की ड्यूटी पर रोक, पुरानी पेंशन की बहाली; कर्मचारियों ने उठाई कई मांगे; छपरा में प्रदर्शन

    Updated: Sat, 02 May 2026 03:49 PM (GMT+05:30)

    अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर छपरा जंक्शन पर रेलकर्मियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS Scheme) की बहाली के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने रेलवे में निज ...और पढ़ें

    रेलवे कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन। फोटो जागरण

    रेलवे कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मुख्य मांग।

    2. रेलवे में निजीकरण और आउटसोर्सिंग रोकने की अपील।

    3. रिक्त पदों को भरने और श्रम कानूनों पर विरोध।

    जागरण संवाददाता, छपरा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छपरा जंक्शन पर एन ई रेलवे मेन्स कॉंग्रेस के बैनर तले आयोजित कर्मचारी संवाद कार्यक्रम में रेलकर्मियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे सहित विभिन्न जोनों के हजारों कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए जीवन का सहारा बताते हुए इसे हर हाल में बहाल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मजदूरों से शोषण के खिलाफ एकजुट रहने का आह्वान किया।

    विशिष्ट अतिथि एवं महामंत्री अब्दुल शेख ने रेलवे में बढ़ती आउटसोर्सिंग और निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों (Railway Vacancies) को जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि कार्य व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

    वाराणसी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इंडियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन, फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे और नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम जैसे संगठनों के संयुक्त प्रयास से यह आंदोलन देशव्यापी स्वरूप ले रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो संसद भवन का घेराव किया जाएगा।

    OPS समेत कई मांगे

    मंडल मंत्री राकेश पाल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और इसे हासिल कर के रहेंगे। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि इस मुद्दे की अनदेखी आगामी चुनावों में भारी पड़ सकती है। उपाध्यक्ष बिट्टू यादव ने ट्रैक मेंटेनरों के लिए हार्ड रिस्क अलाउंस बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग रखी।

    खबरें और भी

    छपरा आउटडोर शाखा के मंत्री संजय तिवारी ने 12 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था समाप्त करने और नए रेलवे आवास निर्माण की मांग उठाई। वहीं यांत्रिक शाखा के मंत्री दीपक कुमार ने श्रम विरोधी कानूनों को वापस लेने और पदों के सरेंडर पर रोक लगाने की मांग की।

    कार्यक्रम में मनु रंजन, अभिनव गौरव समेत सुहैल खान, मदन पासवान, अभिनव कुमार, शांतनु कुमार, राकेश कुमार, इन्द्रमणि सिंह, विनोद सिंह, प्रशांत कुमार, संतोष, नागेंद्र, रोहित, अजय प्रकाश, मनतोष, मुन्ना राय और शिबू सिंह सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी और कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में पुरानी पेंशन योजना की बहाली तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

    यह भी पढ़ें- समस्तीपुर रेल मंडल में जमीन का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, अतिक्रमण पर लगेगी लगाम

    यह भी पढ़ें- सिमरीबख्तियारपुर की जनता को जल्द मिलेगी निःशुल्क एम्बुलेंस व शव वाहन की सेवा, सांसद राजेश वर्मा की पहल