Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : चुनाव के बाद सारण में राजद को झटका, इस नेता ने छोड़ दिया साथ; इस्तीफा देकर बोले- मैं अपने आप को...

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 11:58 AM (IST)

    Bihar Politics लोकसभा चुनाव से पहले राजद को सारण में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ उन्होंने इस तरह ...और पढ़ें

    सारण में चुनाव के बाद राजद को बड़ा झटका
    सारण में चुनाव के बाद राजद को बड़ा झटका

    HighLights

    1. मशरक राजद प्रखंड कमेटी को भंग भी कर दिया गया
    2. सारण राजद जिलाध्यक्ष को भेजा इस्तीफा का पत्र

    संवाद सूत्र, मशरक (सारण)। Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के बाद सारण में राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद मशरक प्रखंड अध्यक्ष विक्रमा सिंह ने राजद पार्टी के नेतृत्व एवं नीति से असंतुष्ट होकर राजद की प्राथमिक सदस्यता एवं प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

    राजद (RJD) प्रखंड अध्यक्ष पूर्व मुखिया विक्रमा सिंह ने सारण राजद जिलाध्यक्ष के नाम से पत्र लिखकर सारण जिला राजद अध्यक्ष सुनील राय के पास भेज दिया।

    साथ ही साथ मशरक राजद प्रखंड कमेटी को भंग भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि मैं अपने आप को राजद पार्टी में असहज महसूस कर रहा था। इस पार्टी में कार्यकर्ताओं को कोई तरजीह नही दिया जाता है।

    रोहिणी आचार्य को मिला था सारण से टिकट

    Bihar News बता दें कि सारण लोकसभा सीट से इस बार राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को टिकट मिला था। हालांकि, वह जीत नहीं पाईं। भाजपा के राजीव प्रताप रुडी ने फिर से इस सीट पर जीत दर्ज कर ली। ध्यान देने वाली बात यह है कि मतदान के दौरान छपरा में भाजपा और राजद समर्थकों के बीच हाथापाई तक हो गई थी।

    बाद में इस विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर सारण में खूब आक्रोश देखा गया था। तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों को किसी तरह से शांत कराया था। 

    यह भी पढ़ें-

    Rail News : देश में नई सरकार बनते ही मिल गई अच्छी खबर, आरा-बलिया रेलवे लाइन का काम होगा शुरू; ये है विभाग का टारगेट

    Modi Cabinet Portfolio : चिराग को 'खेल' और मांझी को MSME, मोदी 3.0 में बिहार के किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला?