Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैडिंग के लिए महामृत्युंजय मंत्र के साथ किया रुद्राभिषेक

    By Sanjay Kumar SharmaEdited By: Prateek Jain
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 04:16 PM (IST)

    स्थानीय थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम बरेजा में चंद्रयान 3 को चांद पर सकुशल लैडिंग के लिए रुद्राभिषेक किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को ...और पढ़ें

    Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 के लैडिंग के लिए महामृत्युंजय मंत्र के साथ रुद्राभिषेक किया
    Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 के लैडिंग के लिए महामृत्युंजय मंत्र के साथ रुद्राभिषेक किया

    संवाद सूत्र, दाउदपुर (सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम बरेजा में चंद्रयान 3 को चांद पर सकुशल लैडिंग के लिए रुद्राभिषेक किया जा रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को देश के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है क्योंकि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने वाला है। इसरो के अनुसार, शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा।

    दुनिया की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी

    भारत समेत विश्व भर के लोगों की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं। सभी को उस पल का इंतजार है जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। इस बीच भारत के मून मिशन की सफलता के लिए प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

    इसी क्रम में मांझी प्रखंड के महान स्वतंत्ररता सेनानी पण्डित गिरीश तिवारी, सावलिया पाण्डेय की कर्म भूमि सह आदर्श ग्राम पंचायत बरेजा स्थित शिव मंदिर परिसर में सुबह से ही महामृत्युंजय जाप यज्ञ का आयोजन किया गया है।

    पंचायत के मुखिया राजेश पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरवशाली और सौभाग्य का दिन है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर सावन महीने में स्थानीय शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ से विशेष प्रार्थना की जा रही है।

    इससे पूर्व चंद्रयान-2 परीक्षण में क्रैश हो गया था। अब इसकी सफलता के लिए ग्रामीण शिव से अर्जी कर रहे हैं। वहीं, मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों पर हम सभी भारतीयों को अटूट विश्वास है।

    खबरें और भी

    इसलिए चंद्रयान-3 सफल तरीके से चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा। लोगों ने कहा कि शिव मंत्र से ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इसलिए सभी लोग चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।