सारण में खेत में काम करने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया
सारण के मांझी थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रही एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है, जिसके बाद चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। ...और पढ़ें
-1783885739964_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर। (जागरण)
HighLights
मांझी में खेत में काम कर रही युवती से दुष्कर्म का आरोप।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया।
एसएसपी और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।
संवाद सूत्र, दाउदपुर/मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करने गई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त बताए जा रहे चार युवकों को हिरासत में ले लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण के एसएसपी विनीत कुमार तथा सदर एसडीपीओ-2 राज कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली।
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़िता से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वहीं हिरासत में लिए गए युवकों से भी अलग-अलग पूछताछ की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मामले की पुष्टि वैज्ञानिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी।
इसी क्रम में फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने विभिन्न नमूने एकत्र कर साक्ष्य संकलित किए।
पुलिस ने पीड़िता के कपड़ों सहित अन्य आवश्यक सामग्री को सुरक्षित रखते हुए जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।