Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बीच मंडप पर पहुंच जीजा ने कर दिया बड़ा कांड; देखता रह गया दूल्‍हा, बिहार में हैरान करने वाली घटना

    By Amritesh KumarEdited By: vyas Chandra
    Updated: Sun, 17 May 2026 03:05 PM (GMT+05:30)

    सारण के मढ़ौरा स्थित शिल्हौरी मंदिर में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के चचेरे जीजा ने अचानक मंडप में पहुंचकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस अप्रत् ...और पढ़ें

    दुल्‍हन की मांग में चचेरे जीजा ने भर दिया सिंदूर। प्रतीकात्‍मक फोटो

    दुल्‍हन की मांग में चचेरे जीजा ने भर दिया सिंदूर। प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. जीजा ने मंडप में दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा।

    2. अप्रत्याशित घटना से शादी समारोह में हड़कंप मच गया।

    3. दोनों पक्षों के बीच पंचायत के बाद शादी टूट गई।

    जागरण संवाददाता, छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा स्थित प्रसिद्ध शिल्हौरी मंदिर में एक शादी समारोह सनसनी और चर्चा का विषय बन गया।

    वैवाहिक रस्मों के बीच दुल्हन के चचेरे जीजा ने अचानक मंडप में पहुंचकर दुल्‍हन की मांग में सिंदूर भर दिया। घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

    देखते ही देखते खुशी का माहौल तनाव में बदल गया और आखिरकार शादी टूट गई। दोनों पक्ष बिना विवाह संपन्न हुए मायूस होकर लौट गए। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा होती रही।

    वैदिक मंत्रों के बीच अचानक हुआ घटनाक्रम

    जानकारी के अनुसार नरहरपुर निवासी विनीत कुमार की बारात मढ़ौरा के शिल्हौरी मंदिर पहुंची थी। मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह की रस्में चल रही थीं।

    परिवार के लोग शादी की तैयारियों और रस्मों में व्यस्त थे। कन्यादान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिंदूरदान की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक दुल्हन का चचेरा जीजा मंडप में पहुंच गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अपने पास रखे सिंदूर से दुल्हन की मांग भर दी। यह देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। घटना को अंजाम देने के बाद वह युवक मौके से फरार हो गया।

    शिल्हौरी मंदिर परिसर में मचा हड़कंप

    अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दूल्हा पक्ष के लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और शादी करने से इनकार कर दिया।

    वहीं दुल्हन पक्ष के लोग भी शर्मिंदगी और सदमे में दिखाई दिए। दोनों परिवारों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझौते का प्रयास चलता रहा।

    स्थानीय लोगों ने भी मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। धीरे-धीरे मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और घटना चर्चा का विषय बन गई।

    घंटों चली पंचायत, नहीं निकला समाधान

    सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। अंततः विवाह की रस्में अधूरी छोड़ दी गईं और दोनों परिवार अपने-अपने घर लौट गए।

    घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोगों के बीच यह अनोखी शादी चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है।