Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में बाबा धाम जाना होगा आसान; एक महीने तक रोज बढ़नी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:52 AM (IST)

    पूर्वोत्तर रेलवे ने सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बढ़नी से देवघर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर् ...और पढ़ें

    29 जुलाई से सारण के यात्र‍ियों को स्‍पेशल ट्रेन की सुविधा। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    29 जुलाई से सारण के यात्र‍ियों को स्‍पेशल ट्रेन की सुविधा। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. बढ़नी से देवघर के लिए श्रावणी मेला विशेष ट्रेन शुरू।

    2. 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन होगा संचालन।

    3. सारण के मशरक, मढ़ौरा, खैरा स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन।

    जागरण संवाददाता, छपरा। सावन माह में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।

    रेलवे प्रशासन ने बढ़नी से देवघर और देवघर से बढ़नी के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। 

    29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन होगा संचालन

    यह विशेष गाड़ी 29 जुलाई से 29 अगस्त तक बढ़नी से तथा 29 जुलाई से 30 अगस्त तक देवघर से प्रतिदिन संचालित की जाएगी।

    इस विशेष ट्रेन के संचालन से सारण जिले के श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। ट्रेन जिले के प्रमुख स्टेशनों मशरक्, मढ़ौरा, खैरा और दिघवारा से होकर गुजरेगी, जिससे देवघर जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं को सीधा रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

    सारण के कई स्टेशनों के यात्र‍ियों को मिलेगा लाभ 

    रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार बढ़नी से चलने वाली विशेष ट्रेन रात्रि में थावे, गोपालगंज, दिघवा दुबौली, मशरक्, मढ़ौरा और खैरा होते हुए अगले दिन देवघर पहुंचेगी।

    वहीं वापसी में देवघर से चलकर यही ट्रेन इन्हीं स्टेशनों के रास्ते बढ़नी लौटेगी। इससे सारण, गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को श्रावणी मेले में जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।

    इनमें साधारण द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के अनारक्षित डिब्बों के साथ एसएलआर कोच भी शामिल रहेंगे। सावन के महीने में भीड़ को देखते हुए यह काफी सुविधाजनक हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें- बिहार-यूपी के रेल यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों की मियाद बढ़ी; अहमदाबाद-पटना के बीच चलेगी नई ट्रेन