Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में बेखौफ अपराधी, तरैया में ज्वेलर्स से 18 लाख के गहनों की लूट

    Updated: Sun, 24 May 2026 05:41 PM (GMT+05:30)

    सारण के तरैया में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी से लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और मोबाइल लूट लिए। ...और पढ़ें

    व्यापारियों ने जताया रोष। (जागरण)

    व्यापारियों ने जताया रोष। (जागरण)

    HighLights

    1. तरैया में स्वर्ण व्यवसायी से 18 लाख की लूट।

    2. अपराधियों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया।

    3. आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

    संवाद सूत्र, तरैया (सारण)। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे दी।

    रामकोला कॉलेज के समीप हथियारबंद बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को घेरकर लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद इलाके के स्वर्ण व्यवसायियों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

    जानकारी के अनुसार तरैया खदरा नदी किनारे निवासी स्वर्ण व्यवसायी सचिन्द्र कुमार उर्फ सतेंद्र सोनी रविवार सुबह अपनी बाइक से मठिया बाजार फरीदनपुर स्थित आभूषण दुकान जा रहे थे।

    इसी दौरान तरैया बाजार स्थित खदरा पुल के पास एक युवक ने हाथ देकर उनकी बाइक रुकवाई और हरखपुरा जाने की बात कहकर पीछे बैठ गया। कुछ दूरी तय करने के बाद युवक रामकोला कॉलेज के समीप उतर गया।

    बदमाशों ने धक्का देकर नीचे गिराया

    पीड़ित व्यवसायी जब खदरा किनारे ग्रामीण सड़क से आगे बढ़ने लगे, तभी दूसरे पुलिया के पास पहले से घात लगाए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

    इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल सटाकर उनके बैग में रखे लगभग दो किलो चांदी, सौ ग्राम सोना, 30 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया तथा मौके से फरार हो गए। लूटे गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

    कारोबारियों में आक्रोश

    घटना की सूचना मिलते ही तरैया बाजार के स्वर्ण व्यवसायियों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में व्यवसायियों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची तरैया थाना पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।

    इधर घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले युवक ने बताया कि मोबाइल उसे रामकोला सड़क स्थित पुलिया के पास गिरा हुआ मिला था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया।

    खबरें और भी

    अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- मुर्गे के खून से रचा खुद की 'हत्या' का नाटक, फिर प्रेमी संग हुई फरार; महाराष्ट्र से बरामद हुई बिहार की किशोरी

    यह भी पढ़ें- सुपौल में शराब तस्करों की कार ने JDU नेता को कुचला, अस्पताल में मौत; 2 आरोपी गिरफ्तार