विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इश्‍क में लिंग परिवर्तन करा साहिल बना रिया, एक साल बाद प्रेमी ने कर दी बेवफाई; अब ऐसे कट रही जिंदगी...

By rajeev kumarEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 05 Oct 2023 12:13 PM (IST)

प्रेमी के खातिर युवक ने अपने लिंग परिवर्तन करा लिया लेकिन एक साल बाद उसके प्रेमी ने उसे ठुकरा दिया। ...और पढ़ें

प्रस्तुत के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुत के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. इसुआपुर के युवक साहिल मुंबई में ऑपरेशन से लिंग परिवर्तन करवा बनी रिया
  2. रिया का प्रेमी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्रीज में करता है स्पॉट ब्वाय का काम
  3. प्रेमी के ठुकराने पर इसुआपुर में आर्केस्ट्रा मेें रिया नाच गाना कर करती है अपना जीवन यापन

राकेश कुमार सिंह, इसुआपुर (सारण)। दो लड़कों में आपस में प्रेम का भूत ऐसा सवार हुआ कि एक ने अपना लिंग परिवर्तन कर लिया और प्रेमी के साथ पति-पत्नी जैसा रहने लगा। एक वर्ष तक साथ रहने के बाद प्रेमी का मन भी उससे भर गया और उसने लड़का से लड़की बनी अपनी प्रेमिका को ठुकराते हुए वापस गांव भेज दिया।

हालांकि आज भी युवक से युवती बनी उसकी प्रेमिका उससे बेइंतहा प्रेम करती है। फिलहाल वह आर्केस्ट्रा में नाच गाना कर अपना जीवन यापन करने को मजबूर है। यह मामला सारण जिला के इसुआपुर प्रखंड का है। इसुआपुर गांव के सलीम के सात बच्चों में साहिल दूसरे नंबर पर है।

पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती

सलीम बैंड बाजा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। साहिल की प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के उपरांत गौरा के चंदन नाम के युवक से दोस्ती हुई और यह दोस्ती कब समलैंगिक सबंध में बदल गया, यह पता ही नहीं चला।

दोनों का प्रेम जब परवान चढ़ा तो चंदन जो मुंबई के फिल्म इंडस्ट्री में स्पॉट ब्वाय के रूप में काम करता था, साहिल के साथ दो वर्ष पूर्व मुंबई चला गया। घर से गायब होने के बाद लगभग दो वर्षों तक मुंबई, दिल्ली और पुणे में वे लोग रहे।

इस दौरान लाखों रुपये खर्च कर मुंबई के एक अस्पताल में साहिल का ऑपरेशन करा उसका लिंग परिवर्तन करा दिया और फिर लगभग एक वर्षों तक दोनों पति पत्नी के रूप में रहे। इस दौरान फिल्मों और एलबम में साहिल से रिया बने साहिल ने डांस कर खूब पैसा कमाया और अपने प्रेमी पर लुटाया।

मन भरने के बाद भेज दिया गांव

जब चंदन का रिया से मन भर गया तो उसने उसे गांव भेज दिया। लड़का को लड़की के रूप में देख घर वाले हैरान परेशान हो गए। इस दौरान रिया का उसके प्रेमी से विवाद शुरू हो गया।

रिया किसी भी कीमत पर चंदन को छोड़ना नही चाहती थी, परन्तु स्थानीय स्तर पर समझौता हुआ और 50 हजार रुपये के साथ गौरा में एक कट्ठा जमीन देकर दोनों प्रेमी को अलग करने का फैसला हुआ।

चंदन के स्वजनों ने 35 हजार रुपये दिया भी परन्तु एक कट्ठा जमीन आज तक नहीं मिली। इधर रिया के स्वजन गरीब हैं और इसे नियति मान रिया को डांसर का काम करने की स्वीकृति दे दी है। लड़का से लड़की बनी रिया की जिंदगी आर्केस्ट्रा तक सीमित हो गई है। 

डांसर का काम करती है रिया 

पैसे के लिए रिया आर्केस्ट्रा में डांसर के रूप में कार्य करने लगी है। इस संबंध में साहिल से रिया बनी युवती की मां ने बताया कि साहिल पूर्ण लड़का था, परन्तु चंदन से दोस्ती के बाद उसके लिए लड़कियों जैसी हरकत को उनलोगों ने ध्यान नहीं दिया और जब वह लड़की बन कर घर आया तो सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए।

उन्होंने आगे कहा कि उसने लिंग परिवर्तित कराकर जो फैसला लिया, वह उसका भाग्य है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब चंदन से कोई शिकायत नही है, क्योंकि पंचायत में जो कागज बना है, उसमें उनकी सहमति है। इधर, साहिल से रिया बनी युवती ने कहा कि चंदन से उसे प्यार है और आजीवन रहेगा।

आज भी है प्यार

उसने कहा कि उसे उसके घर नहीं जाना है पर जब वो बाहर से यहां आएगा तो उसके साथ ही रहेगा। उसने कहा कि फिलहाल वह शादी विवाह के मौके पर आर्केस्ट्रा में डांसर का कार्य करके जीवन यापन कर रहा है।

यह भी पढ़ें- पटना एम्स में देर रात झड़प, कैंसर मरीज के स्वजन को निजी सुरक्षा कर्मियों ने जमकर पीटा

प्यार के संबंध में पूछने पर बताया कि यह हो गया और जिसके लिए जान देने तक को तैयार थी, उसने मात्र लिंग परिवर्तन करा कर कोई गलती नहीं की। अब सजना संवरना और लड़कियों जैसा रहना उसे अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-हावड़ा से बिहार जाने वाली दर्जनों ट्रेन का बदला समय; दुर्गा पूजा और दिवाली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।