Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर छात्र आंदोलन को लेकर डाला भड़काऊ पोस्ट, शिवहर में पुलिस ने 9 को हिरासत में लिया

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 04:00 AM (GMT+05:30)

    पुलिस ने छात्र आंदोलन से संबंधित भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वाले नौ युवकों को शिवहर से हिरासत में लिया है। ...और पढ़ें

    नीट पेपर लीक के विरोध में शिवहर शहर में प्रदर्शन करते छात्र। (जागरण)

    नीट पेपर लीक के विरोध में शिवहर शहर में प्रदर्शन करते छात्र। (जागरण)

    HighLights

    1. छात्र आंदोलन पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले नौ युवक हिरासत में।

    2. पुलिस ने इंटरनेट मीडिया से सभी आपत्तिजनक पोस्ट हटवाए।

    3. एसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, शिवहर। छात्र आंदोलन के तहत इंटरनेट मीडिया पर भड़काने वाले पोस्ट प्रसारित करने वाले कुल नौ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    साथ ही उनके पोस्ट को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से हटवा दिया है। तत्काल पुलिस की टीमें इन युवकों से पूछताछ कर रही है।

    इनमें पिपराही थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी आसिफ अली, सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना के कोरा खड़गी निवासी मो. अजमत, पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा शेख टोली निवासी मो. अब्दुल मजीद शामिल हैं।

    , शिवहर नगर थाना क्षेत्र के शिवहर शहर निवासी विजय कुमार, सुंदरपुर खरौना निवासी बिगु कुमार, सन्नी कुमार व दीपक कुमार, श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी मनोज कुमार व शिवहर नगर थाना के चमनपुर निवासी कृष्ण कुमार शामिल है।

    इसकी जानकारी एसपी शैलेंद्र सिंह ने दी है। एसपी ने किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा भड़काऊ सामग्री इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित नहीं करने व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील आमजनों से की है।

    वहीं कहा कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद, छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश