Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, तीन देसी हथियार के साथ दो गिरफ्तार

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:28 PM (IST)

    शिवहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर वायरल करने वाले एक युवक औ ...और पढ़ें

    एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रतीकात्मक फोटो

    एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रतीकात्मक फोटो

    जागरण संवाददाता, शिवहर। Sheohar Illegal Arms: पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है।

    इंटरनेट मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा फतहपुर थाना क्षेत्र से एक अधेड़ को भी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।

    रविवार शाम आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने की सूचना मिलने के बाद विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

    तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर चिकनौटा निवासी करीब 21 वर्षीय मो. अरसे आजम को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ शहर से सटे एक गांव के एक विधि-विवादित किशोर को भी हिरासत में लिया गया।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

    एक अन्य कार्रवाई में फतहपुर थाना क्षेत्र के बसहिया राम गांव के समीप स्थित आम बगीचे में छापेमारी कर करीब 60 वर्षीय रामप्रवेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इस मामले में फतहपुर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।

    खबरें और भी

    एसपी ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन या किसी भी प्रकार की गैरकानूनी सामग्री का प्रसारण कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल-112 पर दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।