यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Crime News : शिवहर में सनकी बाप ने दुधमुंहे बेटे को काटकर मार डाला, घर के पीछे झाड़ी में फेंका शव
Bihar Crime News शिवहर में सनकी पिता ने अपने सवा महीने के पुत्र की धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी। वहीं शव को घर के पीछे स्थित झाड़ी म ...और पढ़ें

HighLights
- सवा महीने के बेटे की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या करने के बाद फेंका शव
- मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किया बरामद, आरोपित पिता गिरफ्तार
- घटना नगर थाना क्षेत्र के चिकनौटा वार्ड 24 की
जागरण संवाददाता, शिवहर। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 24 चिकनौटा में सनकी पिता ने अपने सवा महीने के पुत्र की धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी। वहीं, शव को घर के पीछे स्थित झाड़ी में फेंक दिया। अलसुबह बच्चे को गायब देखकर स्वजनों में हड़कंप मच गया।
स्वजनों की सख्ती के बाद आरोपित पिता ने बच्चे की हत्या कर झाड़ी में शव फेंके जाने की बात स्वीकारी। उसकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद मृतक की मां समेत स्वजनों में कोहराम मच गया।
पिता ने बताया बच्चे में उसे राक्षस नजर आ रहा था
सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने आरोपित पिता तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव निवासी राजेश साह (42) को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।
अबतक की पूछताछ में उसने बताया है कि उक्त बच्चे में उसे राक्षस नजर आ रहा था। अगर वह बच्चे की हत्या नहीं करता तो आने वाले समय में यह बच्चा उसकी हत्या कर देता।
हालांकि, पुलिस अब भी उससे पूछताछ कर रही हैं। उधर, घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। मौसम नवरात्र का हैं। लिहाजा तंत्र साधना और बच्चे की बलि की भी चर्चाएं हो रही हैं। आरोपित राजेश साह शिवहर नगर पंचायत के वार्ड 24 के पार्षद शंकर साह का दामाद हैं।
खबरें और भी
22 साल पहले हुई थी शादी
बताया गया है कि शिवहर नगर पंचायत के वार्ड 24 के पार्षद शंकर साह की पुत्री ज्ञानी देवी की शादी 22 साल पूर्व तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव निवासी राजेश साह के साथ हुई थी। जिससे 18 और 20 साल की दो बेटी है। शादी के कुछ वर्ष बाद ज्ञानी देवी मायका आकर रहने लगी।
छह साल पहले राजेश साह भी चिकनौटा आकर अपने ससुराल में रहने लगा। वह कोई काम नहीं करता था। लंबे इंतजार के बाद सवा माह पूर्व ज्ञानी देवी ने एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद मायका से लेकर ससुराल तक जश्न का माहौल था। ज्ञानी देवी ने चैती छठ का व्रत कर रखा था। घर के लोग पूजा पाठ में व्यस्त थे।
धारदार हथियार से गला काट कर उसकी हत्या कर दी
शाम के अर्घ्य के बाद ज्ञानी देवी सहित स्वजन सो गए। इसी बीच रात तकरीबन दो बजे राजेश साह ने घर में सो रहे बच्चे को उठा लिया और घर के पीछे स्थित जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से गला काट कर उसकी हत्या कर दी। वहीं शव फेंक कर लौट आया।
सोमवार सुबह अलसुबह उठने पर बच्चे को गायब देख हड़कंप मच गया। लोग बच्चे की तलाश करने लगे। पूछताछ के बाद पिता ने बच्चे की हत्या की बात स्वीकारी और फेंके गए जगह पर ले जाकर शव दिखा दिया।
इसके बाद हड़कंप मच गया। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें-