Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मीनापुर-बेलवाघाट लिंक चैनल का किया उद्घाटन

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 11:50 AM (IST)

    Samrat Choudhary Sheohar Visit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिवहर में 130.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मीनापुर-बेलवाघाट लिंक चैनल का उद्घाटन किया ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिवहर में लिंक चैनल का उद्घाटन किया।

    2. 130 करोड़ से अधिक लागत से बना मीनापुर-बेलवाघाट लिंक चैनल।

    3. 200 करोड़ की 40 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण।

    जागरण संवाददाता, शिवहर। Minapur Belwaghat Link Channel: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिवहर पहुंचे। यहां उन्होंने पिपराही प्रखंड के बेलवाघाट में 130 करोड़ 88 लाख 57 हजार रुपये की लागत से निर्मित मीनापुर-बेलवाघाट लिंक चैनल का उद्घाटन किया।

    इसके साथ ही करीब 200 करोड़ रुपये की लागत वाली 40 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला शिवहर दौरा है।

    मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से बेलवाघाट स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने मीनापुर-बेलवाघाट लिंक चैनल का लोकार्पण किया।

    2ec9ee24-04c5-4bb1-ad08-c9825e1debb5

    40 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लिंक चैनल से संबंधित प्रस्तुतीकरण भी देखा। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों की करीब 200 करोड़ रुपये की 40 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल का भी निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी ली।

    09a1bc85-e07b-4d2c-88f1-14e47233e435

    सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। बेलवाघाट के आसपास पांच किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था।

    बेलवाघाट से पिपराही तक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। भीड़ प्रबंधन और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पहले समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कर लिया था।

    खबरें और भी