विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: साइबर अपराधियों का नया गेम प्लान, अधिकारी बन रहे मोहरा; फिर DM के नाम पर ठगी का प्रयास

Published: Wed, 24 Jul 2024 03:18 PM (IST)

साइबर ठग हर रोज नए तरीकों से ठगी को अंजाम दे रहे हैं। अब ठग अधिकारी बनकर लोगों को चूना ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. अधिकारियों के नाम का फर्जी वाट्सएप एकाउंट बनाकर साइबर क्रिमिनल कर रहे ठगी
  2. मुजफ्फरपुर, शेखपुरा और सुपौल के बाद शिवहर डीएम के नाम पर ठगी का प्रयास
  3. एक के बाद एक कई अधिकारियों को आया कॉल, हड़कंप मचा तो डीएम तक पहुंची बात

नीरज कुमार, शिवहर। अभी दो दिन पहले मुजफ्फरपुर डीएम का फोटो वाट्सएप पर लगाकर श्रीलंका से हाय-हेलो किया जा रहा था। तीसरे दिन शिवहर डीएम पंकज कुमार की ऐसी ही तस्वीर वाट्सएप के डीपी में लगाकर अधिकारियों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है।

जिस वाट्सएप नंबर से कॉल कर रुपये मांगा जा रहा वह भी श्रीलंका का ही है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप है। यह पहला मामला नहीं है।

इसके पूर्व शिवहर के एसपी और डीएम का फोटो लगाकर तथा उद्योग महाप्रबंधक का फोटो लगाकर अधिकारियों से कॉल कर रुपये मांगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। 2022 में मुजफ्फरपुर के डीएम के नाम से भी पैसा मांगने का मामला सामने आ चुका है।

हाल ही में ये मामला भी आया था सामने

मामले को लेकर थानों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई सिफर रही। अभी हाल ही में 29 मई को सुपौल के डीएम कौशन कुमार व शेखपुरा के वर्तमान डीएम के नाम पर फर्जी वाट्सएप एकाउंट बनाकर ठगी का मामला सामने आया था।

वर्ष 2022 में भी शेखपूरा के तत्कालीन डीएम के नाम भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था। अधिकारियों की तस्वीर डीपी में लगाकर वाट्सएप कॉल कर और मैसेज भेज कर रुपये ऐंठने का यह साइबर अपराधियों का नया गेम प्लान है।

बड़े अधिकारियों के डर से छोटे अधिकारी से रुपये ऐंठने के लिए यह नया ट्रेंड अपनाया जा रहा। अभी शिवहर में डीएम पंकज कुमार की तस्वीर वाट्सएप के डीपी में लगाकर अधिकारियों से रुपये मांगने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक तंत्र एक्शन में है।

एसडीपीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल साइबर अपराधियों का पता लगाने में जुटी है। जिस वाट्सएप नंबर से कॉल कर रुपये मांगा जा रहा है वह श्रीलंका का है। ऐसे में जांच टीम को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताते चलें कि शिवहर डीएम पंकज कुमार की तस्वीर वाट्सएप डीपी में लगाकर जिले के कई अधिकारियों को कॉल किया जा रहा है। 94783671974 नंबर से वाट्सएप कॉल करने वाले साइबर फ्राड द्वारा डीएम के नाम पर अधिकारियों से रुपये की मांग की जा रही है।

एक के बाद एक कई अधिकारियों को जब कॉल आया तो उन्होंने डीएम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीपीओ को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम पंकज कुमार ने बताया है कि मामले को उन्होंने खुद संज्ञान में लिया है।

साथ ही एसडीपीओ को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि उक्त नंबर से किसी भी व्यक्ति को कोई मैसेज तथा कॉलआए तो पुलिस को इसकी तत्काल सूचना दे।

शिवहर में इसके पहले एसपी समेत कई अधिकारी बने थे गेम प्लान का हिस्सा

शिवहर में साइबर अपराधियों ने इसके पहले एसपी समेत कई अधिकारियों को अपने गेम प्लान का हिस्सा बनाया था। 17 अगस्त 2022 शिवहर एसपी अनंत कुमार राय के नाम तथा उनकी तस्वीर लगाकर फर्जी वाटसएप अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी का मामला सामने आया था।

फर्जी वाट्सएप अकाउंट से चैटिग के माध्यम से एसपी अनंत कुमार राय के नाम पर न केवल शिवहर बल्कि पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के अधिकारियों से भी रुपये मांगे गए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी।

मामले को लेकर एसपी के गोपनीय प्रशाखा में प्रवाचक के पद पर तैनात अंजलेश ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें मोबाइल नंबर 9541521534 के धारक को आरोपित किया था।

आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 66, व 66 डी इन्फार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 2000 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उक्त मोबाइल नंबर के धारक ने गलत तरीके के एसपी अनंत कुमार राय की तस्वीर लगाकर फर्जी वाट्सएप अकाउंट बनाया गया था।

डीपी में एसपी अनंत कुमार राय की तस्वीर लगाकर वह एसपी बनकर लोगों को मैसेज भेज रहा था। चैट के जरिए लोगों से एसपी के नाम पर पैसे मांगे जा रहे थे। जांच में एसपी के नाम फेक वाट्सएप अकाउंट में प्रयुक्त मोबाइल नंबर ट्रू-कॉलर पर जांच में उजैर मिर, जम्मू -कश्मीर के नाम पर सामने आया था।

इसके अलावा साइबर अपराधियों ने शिवहर के पूर्व डीएम, उद्योग विभाग के तत्कालीन महाप्रबंधक समेत कई अधिकारियों के फर्जी वाट्सएप एकाउंट बनाकर ठगी के मामले सामने आ चुके है। हैरत की बात यह कि इन मामलों में अबतक जालसाजों का उद्भेदन तक नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें-

Patna Crime News: पटना में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत; पति-पत्नी हिरासत में

'मुझसे ज्यादा चाचा की सेवा करती थी, इसलिए 12 टुकड़ों में काट डाला'; बिहार के अरवल में पति का खूनी खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।