Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में देकुली धाम में आस्था का महासंगम, मगर पुजारियों के विरोध ने सबको चौंकाया

    By neeraj kumarEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:41 PM (IST)

    सावन के पहले रविवार को शिवहर के देकुली धाम स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हालांकि, मंदिर परिसर में जगह ...और पढ़ें

    शिवहर में जलाभिषेक करते भक्त। जागरण

    शिवहर में जलाभिषेक करते भक्त। जागरण

    HighLights

    1. सावन के पहले रविवार को देकुली धाम में जलाभिषेक।

    2. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव को जल चढ़ाया।

    3. पुजारियों ने जगह न मिलने पर पूजन कार्य का बहिष्कार किया।

    जागरण संवादादाता, शिवहर। बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर शिवहर में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा। सावन माह के पहले रविवार पर हजारों लोगों ने यहां जलाभिषेक किया। अलसुबह से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही।

    Har har mahadev 2026

    बारिश के बीच हर -हर महादेव

    भारी बारिश के बीच हर -हर महादेव के नारे और बोल बम के जयकारे के बीच श्रद्धालु जलाभिषेक करते रहे। हालांकि बारिश के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही।

    इस बार जहां जलाभिषेक के लिए महिला व पुरुषों के लिए अलग -अलग दो अरघा लगाए गए हैं। मंदिर के गर्भगृह के गेट पर लगाए गए अरघा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

    पुरुष श्रद्धाओं के लिए मंदिर के पश्चिम से हाइवे से सरोवर के बगल से भैरव बाबा मंदिर के बगल से मंदिर में प्रवेश व पूर्वी गेट से निकास की व्यवस्था की गई हैं।

    जबकि महिला श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पूर्वोत्तर गेट से प्रवेश व पूर्वी भाग से निकास की व्यवस्था की गई है। बताते चलें कि, देकुली धाम में प्रत्येक रविवार को जलाभिषेक की परंपरा है। सावन माह के पहले रविवार को यहां बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक करते रहे है।

    इस दौरान मंदिर परिसर में मुंडन, उपनयन, महादेव पूजन, महामृत्युंजय जाप व रुद्राभिषेक सहित विभिन्न आयोजन होते हैं।

    इधर, रविवार को देकुली धाम मंदिर से लेकर डुब्बाघाट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष काम करता रहा। दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे। मेडिकल टीम और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात रही।Har har mahadev in sheohar

    पूजन- कार्य का बहिष्कार कर दिया

    श्रावणी मेले को लेकर शिवहर जिले के देकुली धाम स्थित बाबा भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर व आसपास के इलाकों की 33 सीसी कैमरे से निगरानी की गई।

    जबकि तीन शिफ्ट में 200 अधिकारी, 350 पुलिस बल व 100 से अधिक वालंटियर ने सुरक्षा की कमान थाम रखी थी। देकुली धाम पुलिस पिकेट में तैनात पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल भी एक्शन मोड में रहे।

    इधर, मंदिर परिसर में जगह नहीं मिलने से देकुली धाम के पुजारी -पंडितों ने पूजन कार्य का बहिष्कार कर दिया है। इसके चलते श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।

    पूर्व में पुजारी -पंडितों को मंदिर सहित परिसर में जगह दी जाती थी। लेकिन इस बार उन्हें जगह नहीं दी गई। लिहाजा उन्होंने पूजन- कार्य का बहिष्कार कर दिया।