विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में घुसकर मां-बेटी को दबंगों ने मारी गोली, शिवहर में फायरिंग से दहला का लालगढ़ योगिया गांव 

Published: Sun, 06 Sep 2026 11:35 AM (IST)

शिवहर के लालगढ़ योगिया गांव में दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. शिवहर में मां-बेटी को घर में घुसकर गोली मारी।

  2. गंभीर हालत में दोनों को मुजफ्फरपुर रेफर किया गया।

  3. पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया, प्रेम प्रसंग की चर्चा।

जागरण संवाददाता, शिवहर। श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ योगिया गांव में देर रात दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटी को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गंभीर स्थिति में दोनों को सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

घायलों में राजकुमारी देवी (55) एवं उसकी पुत्री रोशनी कुमारी (38) शामिल हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए चार को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम देने की चर्चा हैं।

एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही हैं। वारदात की सभी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। मामला प्रेम प्रसंग का है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

चार बदमाश हिरासत में 

बताते चलें कि श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र का लालगढ़ योगिया गांव शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गोलियों की आवाज से गूंज पड़ा।

आधी रात बाद शोर की आवाज पर आसपास के लोग राजकुमारी देवी के घर पहुंचे जहां मां-बेटी खून से लथपथ थी। लोगों के पहुंचते ही बदमाश भाग निकले।

स्थानीय लोगों ने मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में श्यामपुर भटहां थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

वहीं आधी रात बाद से सुबह होने तक छापेमारी कर चार बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब भी छापेमारी कर रही हैं। इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं तनाव बरकरार है।

यह भी पढ़ें- घर में पानी, खेत में पानी और चूल्हा भी बंद...; पटना में गौरीचक के बाढ़ पीड़ितों की बढ़ी मुश्किलें