Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर में बागमती का रौद्र रूप: लाल निशान पर पहुंचा जलस्तर, तेज कटाव से दहशत में लोग

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 02:12 PM (IST)

    नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण शिवहर में बागमती नदी उफान पर है और जलस्तर लाल निशान (61.28 मीटर) तक पहुंच गया है। इससे कई निचले इलाक ...और पढ़ें

    शिवहर में बागमती नदी में आया उफान। जागरण

    शिवहर में बागमती नदी में आया उफान। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, शिवहर। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र सहित इलाके में जारी बारिश के बीच मंगलवार को एक बार फिर बागमती नदी में उफान आ गया है। बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। जलस्तर अब लाल निशान के पास आ गया है।

    वर्तमान में डुब्बाघाट स्थित गेज पर बागमती नदी का जलस्तर 61.28 मीटर दर्ज किया गया है। नदी लाल निशान 61.28 मीटर पर बह रही है। इस सीजन में यह बागमती नदी के जलस्तर का उच्चतम रिकार्ड है। इधर, नदी की धाराओं में उफान लगातार बढ़ रहा है।

    WhatsApp Image 2026-07-14 at 2.03.43 PM

    बागमती नदी का पानी तटबंध के भीतर व कई निचले इलाकों की ओर तेजी से फैल रहा हैं। डुब्बाघाट, पिपराही घाट, अदौरी घाट व मोतनाजे सहित कई इलाकों में जबरदस्त कटाव हो रहा है।

    कटाव के चलते किसानों की खेत सहित फसलें नदी की गोद में समा रही है। नदी की धाराओं में आए उफान और जलस्तर में तेज वृद्धि के चलते तटबंध के आसपास बसे गांवों के लोग बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत में है।

    WhatsApp Image 2026-07-14 at 2.05.09 PM

    उधर, पिपराही स्थित बागमती पुल के के पिलर संख्या एक के पास लगातार कटाव जारी हैं। कटाव का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पुल के अलावा नदी के दोनों किनारों पर भी कटाव बढ़ रहा है।

    इस बीच जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश पर जिला प्रशासन और बागमती प्रमंडल की टीमें अलर्ट व एक्शन मोड में है। बाढ़ सुरक्षात्मक व तटबंध सुदृढ़ीकरण का कार्य लगातार जारी है।

    बागमती प्रमंडल की टीमें लगातार नदी व जलस्तर पर नजर रख रही है। इधर, बागमती नदी का पानी बेलवा डैम के सहारे बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल के सहारे तेजी से बह रहा है।

    बताते चलें कि शनिवार से ही बागमती नदी के जलस्तर में हल्की वृद्धि जारी थी। लेकिन सोमवार से तेज वृद्धि होने लगी। वहीं मंगलवार को जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंच गया है।

    खबरें और भी