Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर में जमीन के झगड़े में किसान की गमछे से गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 08:04 PM (IST)

    शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में खेत में काम करने गए 55 वर्षीय किसान साहब राय की भूमि विवाद के चलते गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को ...और पढ़ें

    घटना की सूचना पर रोते बिलखते स्वजन। जागरण

    घटना की सूचना पर रोते बिलखते स्वजन। जागरण

    HighLights

    1. तरियानी में 55 वर्षीय किसान साहब राय की हत्या।

    2. खेत में काम करते समय भूमि विवाद में वारदात।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी।

    संवाद सहयोगी /पंचायत सूत्र, तरियानी /पोझियां । तरियानी थाना क्षेत्र के घुसूकपुर वार्ड दो में रविवार को खेत में काम करने गए 55 वर्षीय किसान पर हमला कर दिया गया और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई।

    वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खेत में छोड़कर आरोपित फरार हो गए। रविवार की दोपहर बाद खेत में शव देखने जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

    मृतक की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के घुसूकपुर वार्ड दो निवासी स्व. राम कलेवर राय के पुत्र साहब राय (55) के रूप में की गई। मृतक के गले में गमछा बंधा हुआ था।

    शव की पहचान होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची तरियानी थाने की पुलिस ने मामले की जांच की।

    वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने स्वजन सहित ग्रामीणों से पूछताछ की। स्वजनों ने भूमि विवाद में गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया।

    स्वजनों के अनुसार खेत की जुताई और जमीन के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को साहब राय खेत में बीज उखाड़ने गए थे। इसी दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उनकी गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई।

    घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए मृतक की पुत्रवधू शोभा देवी ने बताया कि उनके ससुर खेत में काम करने गए थे, तभी पहले से चल रहे जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला किया गया।

    उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

    थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।