Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर में पेड़ से टकराई पुलिस जीप, चालक की मौत, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:40 PM (IST)

    शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक पुलिस वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक रामजी राय की मौत हो गई, जबकि दारोगा अशोक सिंह समेत तीन ...और पढ़ें

    संवाद सहयोगी, शिवहर। Sheohar Police Jeep Accident: पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव में शनिवार को गश्त के दौरान पुलिस वाहन पेड़ से टकरा गया।

    हादसे में वाहन चालक रामजी राय (45) की मौत हो गई, जबकि दारोगा अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गई।

    Sheohar road accident 1

    घायलों को एंबुलेंस से ले जाते पुलिसकर्मी। जागरण

    बताया गया कि रामजी राय कमरौली गांव निवासी थे और चौकीदार के पद पर तैनात थे। चालक के अभाव में वह थाने का वाहन चलाते थे। शनिवार को वह पिपराही थाने में तैनात अवर निरीक्षक अशोक सिंह और तीन पुलिसकर्मियों के साथ गश्ती पर निकले थे।

    सिंगरहिया गांव के पास सामने से आ रहे एक व्यक्ति को बचाने के क्रम में पुलिस वाहन सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया।

    हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व दारोगा समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, एक महिला सिपाही हादसे में बाल-बाल बच गई।

    Sheohar road accident 2

    सदर अस्पताल में जख्मी दारोगा का इलाज करते चिकित्सक। जागरण

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए पिपराही पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सरोजा सीताराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक रामजी राय को मृत घोषित कर दिया।

    दारोगा अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। अशोक सिंह की हालत बेहद गंभीर बताई गई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन में कोहराम मच गया।

    रामजी राय के पुत्र दीपक कुमार समेत स्वजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए हैं।

    खबरें और भी