LPG Cylinder: शादी का कार्ड दिखाइए और मिल जाएगा कमर्शियल सिलिंडर, SDO को देना होगा आवेदन
शिवहर में शादी समारोहों के लिए अब वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध होंगे। इसके लिए आवेदक को शादी के कार्ड के साथ एसडीओ को आवेदन देना होगा, जिसमें मेहमा ...और पढ़ें

शादी का कार्ड दिखाइए और मिल जाएगा कमर्शियल सिलिंडर, SDO को देना होगा आवेदन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, शिवहर। शिवहर के निवासियों के लिए शादी समारोह के दौरान कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को शादी के कार्ड के साथ एसडीओ को आवेदन देना होगा।
आवेदन में यह उल्लेख करना होगा कि समारोह में कितने लोग शामिल होंगे और कितने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की आवश्यकता है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रेम प्रकाश ने इस संबंध में जानकारी दी है।
बिहार सरकार ने जारी किया आदेश
बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव द्वारा नौ अप्रैल को जारी पत्रांक 1728 के आलोक में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शादी-विवाह के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर मुहैया कराया जाए।
प्रेम प्रकाश ने बताया कि पश्चिम एशिया में तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर राज्य में लगन के मौसम में वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति में संभावित समस्याओं के समाधान के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
इसके तहत रसोइये और कैटरर्स को अपने वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के लिए निबंधन कराना होगा। संबंधित तेल कंपनियां अगले पांच से सात दिनों में निबंधन सुनिश्चित करेंगी। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए आवश्यक वाणिज्यिक गैस केवल उसी कार्यक्रम में उपयोग की जाएगी।