Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    व्हाट्सएप हैक कर इंटरनेशनल ठगी; बिहार में 3 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, 14 मोबाइल फोन और 11 ATM बरामद 

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 02:29 PM (IST)

    शेखपुरा साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप हैकिंग और बिजली मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    बिहार में 3 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

    बिहार में 3 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बरबीघा (शेखपुरा)। जिले में साइबर अपराध (Cyber Crime Bihar) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शेखपुरा साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने व्हाट्सएप हैकिंग और बिजली मीटर अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन, दो पावर बैंक, 11 एटीएम व डेबिट कार्ड सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

    पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरबीघा थाना क्षेत्र के नसरतपुरा गांव के पास रेलवे लाइन किनारे छापेमारी की गई। यहां कुछ युवक रेलवे लाइन के नीचे बैठकर देश-विदेश के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे थे।

    कार्रवाई के दौरान तीन अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कई अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश यादव, संदीप कुमार और सिटी कुमार के रूप में की गई है।

    ठगी का इंटरनेशनल नेटवर्क

    जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक (Fraud By Whatsapp Hacking कर उनके परिचितों से पैसे मांगता था। साथ ही बिजली मीटर अपडेट या बंद होने की चेतावनी देकर भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था।

    पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस साइबर नेटवर्क से जुड़े बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    एसपी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वशीकरण, तंत्र-मंत्र, चमत्कारिक दावे, बिजली बिल या बैंक अपडेट जैसे संदिग्ध संदेशों से सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

    यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज शूटआउट : तीन साल पहले गणित की किताब में छिपी पिस्टल से लिखी गई थी नगर परिषद ऑफिस में वारदात की पटकथा

    यह भी पढ़ें- बांका शहर में पाइपलाइन गैस योजना पर ब्रेक, नई कंपनी का इंतजार, अब तक 680 घरों तक ही सीमित कनेक्शन

    खबरें और भी