'दूल्हा काला है...', दुल्हन को वरमाला पहनाने के बाद हुआ विवाद; शेखपुरा में साली की एंट्री से टूटी शादी
शेखपुरा के बरबीघा में जयमाला के बाद एक अनोखी शादी टूट गई। दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग के कारण शादी करने से इनकार कर दिया। ...और पढ़ें

एआई तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, बरबीघा। बिहार के शेखपुरा जिले से जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद शादी टूट जाने का एक अलग ही मामला सामने आया है। दरअसल, दूल्हा काला है... ऐसा कहकर दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया था। इसी वजह से विवाद भी हुआ।
जानकारी के अनुसार, बरबीघा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार की रात एक शादी समारोह का आयोजन हुआ था। सबकुछ आराम से हो भी रहा था। रस्में निभाई जा रही थीं। परंतु, अचानक से माहौल विवाद में बदल गया।
लड़की ने शादी से किया इनकार
हुआ यूं कि नवादा से वधू पक्ष की बरात धूमधाम से निकली और बरबीघा में विवाह भवन पहुंची थी। वर पक्ष ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी, समारोह चल रहा था और जयमाल की रस्म भी हंसी-खुशी पूरी कर दी गई थी।
बस, इसके तुरंत बाद ही दुल्हन की बहन ने लड़का पसंद नहीं होने की बात कह दी। उसने इसके पीछे की वजह दूल्हे का रंग काला होना बताया। इसके बाद तो लड़की ने भी शादी से साफ इनकार कर दिया।
खबरें और भी
मतभेद बढ़ते चले गए और शादी रुक गई
मिली जानकारी के अनुसार, वधू पक्ष की ओर से शादी से इनकार किए जाने के बात से ही पूरा विवाद शुरू हुआ। इसके बाद बातचीत के दौरान और भी मुद्दे-मसले सामने आने लगे। ऐसे में मतभेद और गहराता चला गया।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि वधू पक्ष ने शादी समारोह आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। इस बीच देर रात तक समझौते की कोशिशें भी होती रहीं, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
मौके पर पुलिस भी पहुंची
इस संबंध में सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। परंतु बात नहीं बनी।

अंततः बिना सात फेरे लिए ही वधू पक्ष की बरात को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद से ही पूरे इलाके में इस शादी समारोह को लेकर चर्चा हो रही है।
वर पक्ष के लोग मिशन थाना क्षेत्र के हैं, जबकि वधू पक्ष नवादा जिले से आए थे। दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।-आदित्य रंजन, मिशन थाना प्रभारी