शेखपुरा में मोतिहारी के ट्रक चालक की हत्या, केबिन में खून से लथपथ मिला शव; पास से चाकू बरामद
शेखपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर चीनी लदे एक ट्रक की केबिन से मोतिहारी के चालक का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार चालक की चाकू घोंपकर हत्या की गई ...और पढ़ें

शेखपुरा में खड़े ट्रक से मिला चालक का शव, शरीर पर चाकू के जख्म। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
शेखपुरा में ट्रक चालक की चाकू घोंपकर हत्या।
चीनी लदे ट्रक की केबिन में मिला शव।
मोतिहारी निवासी चालक के शरीर पर कई घाव।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 333ए पर शनिवार की सुबह शेखपुरा में चीनी लदे एक ट्रक की केबिन से चालक का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया चालक की हत्या चाकू घोंपकर की गई है। ट्रक की केबिन से चालक के शव के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव सहित चीनी लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
शरीर पर चाकू के कई निशान
तकनीकी जांच के लिए मुंगेर से पुलिस की एसएफएल टीम को बुलाया गया है। शेखपुरा थाना के एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया मृतक ट्रक चालक की प्रारंभिक पहचान मोतिहारी जिला के निवासी के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार चालक के शरीर पर चाकू मारने के कई निशान मिले हैं। बताया यह ट्रक शुक्रवार की सुबह नरकटियागंज से चीनी लोड करके शेखपुरा के लिए ही चला था।
नरकटियागंज से चीनी लेकर आ रहा था
सूचनानुसार इस ट्रैक को शुक्रवार की रात 10 बजे तक पहुंच जाना था, मगर रात्रि 12 बजे तक ट्रक शेखपुरा नहीं पहुंचा तो उसके चालक को शेखपुरा के व्यवसायिक अशोक कुमार (जिनकी चीनी आनी थी) ने चालक के मोबाइल पर कॉल किया।
मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद शनिवार की सुबह यह ट्रक शेखपुरा बाईपास में एनएच किनारे खड़ा मिला। शेखपुरा के व्यवसायी ने ट्रक के केबिन का दरवाजा खटखटा कर चालक को आवाज दी तो कोई जबाब नहीं मिला।
खबरें और भी
इसके बाद केबिन में खिड़की के सहारे झांक कर देखा तो उसमें चालक पड़ा मिला। अनहोनी की आशंका भांपकर व्यवसायी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।