Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: कुख्यात अशोक महतो ने पटना के बख्तियारपुर में शादी रचाई, लोकसभा चुनाव में पत्नी को उतारने की अटकलें

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 07:33 AM (IST)

    Bihar News Today कुख्यात अशोक महतो ने पटना के बख्तियारपुर स्थित करौटा जगदंबा मंदिर में मंगलवार की रात्रि शादी रचाई। मुंगेर से लोकसभा चुनाव में राजद से ...और पढ़ें

    कुख्यात अशोक महतो ने रचाई शादी (जागरण फोटो)
    कुख्यात अशोक महतो ने रचाई शादी (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. कुख्यात अशोक महतो ने पटना के बख्तियारपुर में शादी रचाई।
    2. कुख्यात अशोक महतो पिछले साल नवंबर में जेल से रिहा हुआ था।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Patna News: कुख्यात अशोक महतो ने पटना के बख्तियारपुर स्थित करौटा जगदंबा मंदिर में मंगलवार की रात्रि शादी रचाई। मुंगेर से लोकसभा चुनाव में राजद से पत्नी को उतारने की तैयारी की चर्चा है।

    अशोक महतो (Ashok Mahto) बिहार के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल में से एक माना जाता है। अशोक महतो के ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। अशोक महतो नवादा जेल ब्रेक कांड समेत अन्य कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। 2023 के नवंबर में वह जेल से रिहा होकर घर लौटा था।

    अशोक महतो का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है बेहद खराब

    90 के दशक में नवादा के वारिसलीगंज और शेखुपरा के ससवहना में दो कुख्यात क्रिमिनल का गैंग हुआ करता था। अखिलेश सिंह और अशोक महतो (Ashok Mahto) के बीच वर्चस्व की लड़ाई हुआ करती थी। वहीं, साल 2002 में अशोक महतो के गुट पर आरोप लगा था कि उसने अखिलेश सिंह के गैंग पर हमला किया और एक साथ दर्जनभर लोगों की हत्या कर दी थी।

    इस मामले में शेखपुरा के तत्कालीन एसपी अमित लोढ़ा ने नौ जुलाई 2006 को झारखंड के देवघर स्थित सत्संग कालोनी से अशोक महतो को गिरफ्तार किया था। नवादा जेल ब्रेक कांड, शेखपुरा के मनीपुर नरसंहार, विधायक पर बम हमला सहित इसी तरह के कई मामलों में भागलपुर कारागार में बंद अशोक महतो पूरे 17 वर्ष के बाद जेल से बाहर कदम रखा है।

    ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा है कि अशोक महतो जेल से निकले के बाद सियासत के अखाड़े में दाव आजमाने की तैयारी कर रहे हैं।

    खबर अपडेट हो रही है....

    यह भी पढ़ें

    Bihar Mein Holi Kab Hai: बिहार में होली कब है? दूर कर लें अपना कन्फ्यूजन, जान लें प्रसिद्ध पंडितों की राय

    Bihar Politics: कितने पढ़े लिखे हैं बिहार के नए शिक्षा मंत्री? क्वालिफिकेशन में KK Pathak को देते हैं टक्कर

    खबरें और भी