Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्लासरूम में स्टूडेंट के साथ शराब पार्टी, वायरल वीडियो के बाद शेखपुरा के टीचर सस्पेंड

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 03:11 PM (IST)

    शेखपुरा में स्कूल में शराब पार्टी करने वाले शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। ...और पढ़ें

    क्लासरूम में स्टूडेंट के साथ शराब पार्टी, वायरल वीडियो के बाद शेखपुरा के टीचर सस्पेंड (AI Generated Image)

    क्लासरूम में स्टूडेंट के साथ शराब पार्टी, वायरल वीडियो के बाद शेखपुरा के टीचर सस्पेंड (AI Generated Image)

    HighLights

    1. शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार को शराब पार्टी के वीडियो पर निलंबित किया गया।

    2. जांच में मामला सही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई शुरू हुई।

    3. केंद्रीय विद्यालय शेखपुरा में नामांकन के लिए पंजीयन शुरू हुआ।

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। स्कूल में शराब पार्टी करने वाले शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। कार्रवाई की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम ने बताया पिछले सप्ताह विभिन्न माध्यमों में उक्त शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें मामला सही पाया गया।

    इसके आलोक में उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार को निलंबित करके उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है।

    उन्होंने बताया कि निलंबन की अवधि में उक्त शिक्षक का मुख्यालय उच्चतर विद्यालय घाटकुसुम्भा निर्धारित किया गया है। बताया गया उक्त शिक्षक का स्कूल में ही विद्यार्थी के साथ शराब और सिगरेट पीने का वीडियो प्रसारित हुआ था।

    केविके शेखपुरा में नामांकन को पंजीयन शुरू

    बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय शेखपुरा में नामांकन के लिए आज से पंजीयन शुरू होगा। इसके लिए आधिकारिक सूचना प्रकाशित कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय शेखपुरा का संचालन अभी स्टेशन रोड स्थित ट्रेनिंग स्कूल परिसर में बने माडल स्कूल भवन में होगा।

    जारी सूचना के अनुसार, बच्चों के नामांकन के लिए 21 जुलाई से 5 अगस्त तक पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन आफलाइन होगा। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ मे जमा करना होगा। अभी नामांकन 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का बाल वाटिका में होगा।

    इसके अलावा पहली से पांचवीं कक्षा के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहली कक्षा में नामांकन के लिए न्यूनतम आयु 6 तथा पांचवीं में नामांकन के लिए 10 से 12 वर्ष आयु होनी चाहिए।

    खबरें और भी