Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बाल विवाह रुकवाने गई बचपन बचाओ आंदोलन की टीम पर हमला, कई लोगों के खिलफ FIR दर्ज; दूल्हा गिरफ्तार

    Updated: Fri, 03 May 2024 05:10 PM (IST)

    बेला थाना क्षेत्र के एक गांव में बचपन बचाओ आंदोलन की टीम बाल विवाह को रुकवाने के लिए गई थी और टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस मामले में खास बात य ...और पढ़ें

    बाल विवाह रुकवाने गई बचपन बचाओ आंदोलन की टीम पर हमला
    बाल विवाह रुकवाने गई बचपन बचाओ आंदोलन की टीम पर हमला

    संवाद सहयोगी, परिहार (सीतामढ़ी)। बेला थाना क्षेत्र के एक गांव में सूचना पर बाल विवाह रुकवाने गई बचपन बचाओ आंदोलन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। खास बात यह कि पुलिस की मौजूदगी में यह सब हुआ। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद बच्ची बाल विवाह की भेंट चढ़ने से बच गई।

    इतना ही नहीं टीम ने पुलिस के सहयोग से बीते 28 अप्रैल को इसी गांव में हुए बाल विवाह के मामले में लड़की को उसके ससुराल से रेस्क्यू कर लिया। उसके साथ ही पुलिस ने दूल्हा मोदस्सिर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    इनका नाम किया गया दर्ज

    मामले को लेकर बचपन बचाओ आंदोलन के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दूल्हा, उसके माता-पिता, दुल्हन के माता-पिता व अज्ञात मौलवी के अलावा मोहम्मद रेजाउल्लाह शेख, इजे अंसारी, शहाबुद्दीन, कयामुद्दीन अंसारी, जाकिर, रियाज, इजराइल, मोहम्मद रजा शेख, साहिल, इरफान व चार अन्य को नामजद किया है।

    28 अप्रैल को भी गांव में टीम के साथ किया गया था दुर्व्यवहार

    मालूम हो कि बचपन बचाओ आंदोलन की टीम को सूचना मिली थी कि 28 अप्रैल को नरगां दक्षिणी पंचायत के एक गांव में एक नाबालिक का बाल विवाह निर्धारित है। टीम ने इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी सा बाल विवाह निषेध पदाधिकारी को दी।

    खबरें और भी

    इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बचपन बचाओ आंदोलन की टीम बेला पुलिस के साथ गांव में पहुंची। लेकिन लड़की पक्ष के लोगों द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया। इतना ही नहीं वहां कुछ लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई तथा टीम के साथ गाली गलौज करने लगी।

    टीम के लोगों को जान से मारने की दी धमकी

    टीम में शामिल लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में टीम को आरोपियों ने गांव से वापस बैरंग लौटा दिया और 28 अप्रैल को ही नाबालिग लड़की की शादी कर दी। जबकि दूसरी नाबालिग की 2 मई को शादी होनी थी।

    ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद टीम ने सही समय पर पहुंचकर इस शादी को रुकवा दिया। वहीं 28 अप्रैल को ब्याही गई लड़की को उसके ससुराल से रेस्क्यू कर लिया तथा साथ में गई पुलिस टीम ने आरोपित दूल्हा को भी गिरफ्तार कर लिया।

    ये भी पढ़ें-

    Bihar Crime News: खंभे से बांधकर 3 नाबालिगों को पीटा, फिर बाल भी मुंडवाए; यह वजह आई सामने

    Bihar News: पुलिस के हाथ लगी कामयाबी! पिछले महीने हुए लूटकांड का किया पर्दाफाश; गिरोह का सरगना गिरफ्तार