सीतामढ़ी के मेजरगंज में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात करंट लगने से एक पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू क ...और पढ़ें

सीतामढ़ी में घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। सौ. विभाग
HighLights
सीतामढ़ी के मेजरगंज में करंट से पति-पत्नी की मौत।
मृतकों की पहचान वकील साह और पानो देवी के रूप में।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Majorganj Accident: जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव में बुधवार रात करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मृतकों की पहचान सियाराम साह के पुत्र वकील साह और उनकी पत्नी पानो देवी के रूप में हुई है। दोनों की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मेजरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।