Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार TRE 3 भर्ती में NIOS से 18 माह का DElEd करने वाले शिक्षकों की सेवा पर संकट, मांगी गई सूची

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:36 AM (IST)

    Bihar Teacher Recruitment TRE 3 Update: बिहार में बीपीएससी टीआरई-3 के तहत नियुक्त उन शिक्षकों की सेवा पर संकट मंडरा रहा है, जिन्होंने एनआईओएस से 18 मह ...और पढ़ें

    जिला स्तर पर ऐसे शिक्षकों की पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फाइल फोटो

    जिला स्तर पर ऐसे शिक्षकों की पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। BPSC TRE 3 NIOS DElEd News: बिहार में बीपीएससी टीआरई-3 (TRE-3) के तहत बहाल हुए उन शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जिन्होंने एनआईओएस से 18 महीने का डीएलएड कोर्स किया है।

    प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर के निर्देश के बाद जिला स्तर पर ऐसे शिक्षकों की पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    18 माह डीएलएड अमान्य

    शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार विज्ञापन संख्या 22/2024 (टीआरई-3) के प्रावधानों के तहत एनआईओएस से प्राप्त 18 माह की डीएलएड डिग्री शिक्षक पद के लिए मान्य नहीं है।

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योग्यता के आधार पर नियुक्त शिक्षकों की सेवा नियमों के तहत समाप्त की जाएगी।

    बीईओ से मांगी सूची

    निदेशक के आदेश के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) प्रियदर्शी सौरभ ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) को पत्र जारी किया है।

    पत्र में टीआरई-3 के तहत नियुक्त ऐसे सभी शिक्षकों का पूरा और अद्यतन विवरण तैयार कर अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।

    शिक्षा विभाग ने बीईओ को चेतावनी दी है कि रिपोर्ट भेजने में किसी भी तरह की देरी के लिए संबंधित अधिकारी सीधे जिम्मेदार माने जाएंगे।

    जिला शिक्षा कार्यालय के इस कड़े रुख के बाद टीआरई-3 के तहत चयनित और कार्यरत एनआईओएस डीएलएड शिक्षकों के बीच हड़कंप और असमंजस की स्थिति बन गई है।