Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैट्रिक, इंटर और स्नातक पास के लिए JOB पाने का अवसर, सीतामढ़ी में 12 को लगेगा रोजगार शिविर

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:45 PM (IST)

    Bihar Employment News:सीतामढ़ी में 12 अगस्त को स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए रोजगार शिविर आयोजित किया जाएग ...और पढ़ें

    रोजगार शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक जिला नियोजनालय परिसर में होगा।  फाइल फोटो

    रोजगार शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक जिला नियोजनालय परिसर में होगा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Direct Recruitment Walk In Interview: जिला नियोजनालय सीतामढ़ी के तत्वावधान में 12 अगस्त को स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

    इस रोजगार शिविर के माध्यम से फील्ड ऑफिसर के कुल 50 पदों पर अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि रोजगार शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक जिला नियोजनालय परिसर में होगा।

    जिला नियोजनालय में भर्ती

    आयोजित होने वाले इस रोजगार शिविर में मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

    इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट फोटो, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस और नियोजनालय निबंधन की छायाप्रति लानी होगी।

    वेतन और अन्य सुविधाएं

    रोजगार शिविर के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही ईपीएफ, ईएसआई, ईंधन भत्ता, आवास सुविधा तथा यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र उनके निवास स्थान से 50 से 100 किलोमीटर की परिधि में ही निर्धारित रहेगा।

    केवल पुरुषों के लिए

    यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ही आयोजित की जा रही है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं से इस शिविर में शामिल होने की अपील की है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएं।