पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने 11 अफसरों का किया तबादला
Bihar Police Department:सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी अमित रंजन ने 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं, कन्हौली थानाध ...और पढ़ें

सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक अमित रंजन। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। Sitamarhi Police Transfer: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है।एसपी अमित रंजन ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए 11 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया।
तत्काल प्रभाव से मिला नया जिम्मा
स्थानांतरित सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल प्रभाव से योगदान देने का कड़ा निर्देश जारी किया गया है।
आदेश के तहत पुलिस केंद्र में पदस्थापित एसआई अजित रंजन को सीतामढ़ी थाने में अनुसंधानक बनाया गया है।
गाढ़ा थाने में मिले नए अनुसंधानक
सहियारा थाने की एसआई सुचिता कुमारी, रीगा थाने के एसआई महेंद्र उरांव और रुन्नीसैदपुर के एएसआई रजनीश कुमार का तबादला हुआ है। इन तीनों अधिकारियों को गाढ़ा थाने में नए अनुसंधानक के रूप में पदस्थापित किया गया है।
रामनगरा पिकेट को मिला नया प्रभारी
बेलसंड थाने में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार को रीगा थाना अंतर्गत रामनगरा पिकेट का नया प्रभारी बनाया गया है।
वहीं मेजरगंज थाने के एसआई साजन कुमार की पदोन्नति करते हुए उन्हें उसी थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
खबरें और भी
विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां
जिला आसूचना इकाई के एसआई संजीत कुमार को बथनाहा थाना तथा पुलिस केंद्र के एसआई बीरबल कुशवाहा को बेलसंड थाने भेजा गया है। इसके अलावा रुन्नीसैदपुर के एएसआई आशुतोष कुमार को सहियारा थाना में अनुसंधानक की कमान सौंपी गई है।
कई अधिकारियों का तबादला
पुलिस केंद्र के एएसआई हेमचंद्र झा को डुमरा थाना में अनुसंधानक के रूप में नई तैनाती दी गई है। वहीं पुलिस केंद्र में पदस्थापित एसआई शैलेश कुमार को मेहसौल थाना में अनुसंधानक पद पर स्थानांतरित किया गया है।
थानाध्यक्ष पर छेड़खानी का आरोप
दूसरी तरफ, कन्हौली थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल पर एक महिला सिपाही द्वारा लगाए गए छेड़खानी के आरोप की जांच शुरू हो गई है।
महिला सिपाही ने 20 जुलाई की रात छापेमारी से लौटने के बाद अंधेरे कमरे में बुलाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
डीजीपी और एसपी से शिकायत
पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने इस मामले को लेकर डीजीपी और सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित रंजन ने कहा कि जांच रिपोर्ट आते ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।