Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में बागमती नदी में पलटी नाव, शव को दफनाकर लौट रहे थे लोग

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 03:59 AM (IST)

    सीतामढ़ी के खड़का गांव में शव दफनाने के बाद बागमती की उपधारा से लौट रही लोगों से भरी एक नाव अनियंत्रित होकर डूब गई। ...और पढ़ें

    बागमती नदी में पलटी नाव। (स्क्रीन ग्रैब)

    बागमती नदी में पलटी नाव। (स्क्रीन ग्रैब)

    HighLights

    1. शव दफनाने के बाद लौट रही नाव डूबी।

    2. बागमती की उपधारा में हुआ यह हादसा।

    3. नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित बचे।

    संवाद सहयोगी, रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। थाना क्षेत्र के खड़का गांव में शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

    बागमती की उपधारा को पार कर शव दफनाने के बाद लौट रहे लोगों से भरी एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर डूब गई । गनीमत रही कि हादसा नदी के बिल्कुल किनारे हुआ, जिससे नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

    स्थानीय ग्रामीणों की मुस्तैदी से डूबती हुई नाव को भी पानी से बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार खड़का गांव निवासी मो.फरमान का बीते दिनों इंतकाल हो गया था।

    उनके स्वजन व ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार (मिट्टी की रस्म) के लिए शव को नाव के जरिए बागमती की उपधारा के पार ले गए।

    उतरने को लेकर मची अफरातफरी

    शव को सिपुर्द-ए-खाक करने के बाद जब सभी लोग नाव से लौट रहे थे, तब यह घटना घटी। ग्रामीणों ने बताया कि नाव नदी किनारे पहुंच हीं चुकी थी। घाट पर नाव लगते हीं उस पर सवार लोगों में उतरने की अफरातफरी मच गई।

    संतुलन बिगड़ने के कारण नाव के एक हिस्से मे तेजी से पानी भरने लगा। नाव को डूबता देख उसपर सवार लोग फौरन नाव से कूदकर किनारे पहुंच गए।

    मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई तथा कड़ी मशक्कत बाद नाव को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया।

    यह भी पढ़ें- पटना में गंगा नदी में डूबी नाव, 3 लोगों की मौत और 4 लापता; 14 लोग थे सवार