Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम सम्राट चौधरी ने पुनौराधाम में राम दरबार की स्थापना की डेडलाइन बताई, सीतामढ़ी को 218 करोड़ की सौगात

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:15 PM (GMT+05:30)

    Samrat Chaudhary Sitamarhi Visit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी, भगवान राम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं को अस्थायी मंडप म ...और पढ़ें

    सीतामढ़ी के पुनौराधाम में सीताराम काष्ठ मंडपम से बाहर निकलते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्य की मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री केदार गुप्ता, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, विधायक सुनील कुमार पिंटू, विधायक पंकज मिश्रा, पुनौराधाम जानकी मंदिर के महंत कौशल किशोर दास व अन्य। फोटो: जागरण

    सीतामढ़ी के पुनौराधाम में सीताराम काष्ठ मंडपम से बाहर निकलते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्य की मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री केदार गुप्ता, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, विधायक सुनील कुमार पिंटू, विधायक पंकज मिश्रा, पुनौराधाम जानकी मंदिर के महंत कौशल किशोर दास व अन्य। फोटो: जागरण 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Punauradham Ram Darbar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ मां जानकी की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम पहुंचे।

    दोपहर 12:20 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पुनौराधाम में माता सीता, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं को गर्भगृह से अस्थायी काष्ठ मंडप में शिफ्ट करने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया।

    CM samrat chaudhary sitmarhi visit 1

    2028 तक मंदिर निर्माण

    पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान सियावर रामचंद्र का जयकारा लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 31 दिसंबर 2028 तक पुनौराधाम में भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण पूरा करने का संकल्प लिया है।

    तय समय सीमा के भीतर मंदिर तैयार कर सीताराम काष्ठ मंडपम में रखी गई माता सीता, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं को नए गर्भगृह में उसी स्थान पर पूर्ण गरिमा के साथ पुनर्प्रतिष्ठित किया जाएगा।

    इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राघोपुर बखरी पहुंचे। यहां उन्होंने नव निर्मित हैचरों से अंडा एवं बीज उत्पादन की प्रक्रिया और ब्रूड बैंक के तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों के बीच आक्सीजेनरेटेड बैग के साथ स्पान का वितरण भी किया।

    CM samrat chaudhary sitmarhi visit 2

    218 करोड़ की योजनाएं

    राघोपुर बखरी में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के स्टाल का जायजा लिया।

    इसके बाद जिले में 203 करोड़ दो लाख रुपये की 82 योजनाओं का उद्घाटन और 14 करोड़ 88 लाख रुपये की एक योजना का शिलान्यास किया। इस तरह कुल 218 करोड़ रुपये की 83 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।

    CM samrat chaudhary sitmarhi visit 3

    राघोपुर बखरी में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी उनका स्वागत किया।

    इस मौके पर राज्य की उद्योग व खेल सह जिले की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह, डेयरी व मत्स्य मंत्री नंदकिशोर राम, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, सीतामढ़ी विधायक सुनील कुमार पिंटू और विधानसभा में सत्तारूढ़ दल की सचेतक सह परिहार विधायक गायत्री देवी समेत जिले के कई विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे।

    खबरें और भी