CM सम्राट चौधरी का सीतामढ़ी दौरा: जिलेवासियों को देंगे ₹217 करोड़ की सौगात, सीताराम प्रतिमा की होगी शिफ्टिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीतामढ़ी दौरे पर हैं, जहां वे पुनौराधाम में प्रतिमाओं के स्थानांतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे ₹217 करोड़ से अधिक ...और पढ़ें
-1786176583316_m.webp)
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फोटो जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सीतामढ़ी में पुनौराधाम दौरा।
₹217 करोड़ से अधिक की 82 योजनाओं का उद्घाटन।
हैचरी निरीक्षण और लाभुकों को स्पान वितरण कार्यक्रम।
जागरण संवाददाता, सीतामढी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी थोड़ी देर बाद मां जानकी की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी पहुंचेंगे। वे हेलीकाप्टर से सीधे पटना से सीतामढ़ी आएंगे।
इस दौरान वे ऐतिहासिक पुनौराधाम में माता सीता, भगवान श्री राम व लक्ष्मण की प्रतिमाओं का गर्भगृह से अस्थायी काष्ठ मंडप में शिफ्टिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पूजा अर्चना भी करेंगे। इसके पहले वे जिले के राघोपुर बखरी में बनाए गए हैलीपेड पर उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग से यहां आएंगे।

पुनौराधाम में सजा सीताराम काष्ठमंडपम जहां मां सीता और भगवान श्री राम व लक्ष्मण की प्रतिमाएं गर्भगृह से शिफ्ट की जाएंगी। फोटो जागरण
इसके बाद राघोपुर बखरी में नव निर्मित हैचरों से अंडा एवं बीज उत्पादन की प्रक्रिया तथा ब्रूड बैंक के तालाबों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही लाभुकों को आक्सीजेनरेटेड बैग के साथ स्पान का वितरण करेंगे।
यहां विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के स्टाल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिले में 203 करोड़ दो लाख की कुल 82 योजनाओं का उदघाटन एवं 14 करोड़ 88 लाख की एक योजना का शिलान्यास करेंगे।

पुनौराधाम में सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिस कर्मी
मुख्यमंत्री को देखने सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं हालांकि उनके द्वारा आमसभा किए जाने की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

पुनौराधाम में भजन की प्रस्तुति देते गायक
जगह-जगह जांच पड़ताल की जा रही है। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, राज्य की उद्योग व खेल सह जिले की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह, डेयरी व मत्स्य मंत्री नंदकिशोर राम, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर समेत जिले के सभी विधायक व विधान पार्षद मौजूद रहेंगे।