Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मार बाइक लूटी, डुमरा इलाके में दहशत

    By Anil Tiwari Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 22 Mar 2026 11:27 AM (IST)

    Daylight Robbery Bihar: सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यापारी को गोली मारकर बाइक लूट ली गई। हरिछपरा गांव के पास तीन बदमाशों ने परसौ ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर लोगों से आवश्यक जानकारी लेते डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व अन्य। फोटो: जागरण

    घटनास्थल पर लोगों से आवश्यक जानकारी लेते डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व अन्य। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. सीतामढ़ी में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारकर बाइक लूटी।

    2. डुमरा थाना क्षेत्र के हरिछपरा गांव के पास हुई वारदात।

    3. पुलिस जांच में जुटी, अपराधियों की तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Crime News: जिले में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। अब बदमाश दिन के उजाले में भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं। ताजा मामला डुमरा थाना क्षेत्र का है, जहां हरिछपरा गांव के पास बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली।

    मिली जानकारी के अनुसार, परसौनी थाना क्षेत्र के देमा गांव निवासी 38 वर्षीय दिनेश कुमार वाजिदपुर सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी और बाइक छीनकर फरार हो गए।

    घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल व्यापारी को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

    इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    खबरें और भी