सीता की धरती से मोक्ष नगरी का जुड़ेगा नाता! सीतामढ़ी से गयाजी के लिए नमो भारत ट्रेन चलाने की मांग
कैट और केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ ने सीतामढ़ी से मोक्ष नगरी गयाजी के लिए 'नमो भारत रैपिड' ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है। ...और पढ़ें
-1780075985059_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
सीतामढ़ी से मोक्ष नगरी गयाजी के लिए ट्रेन सेवा की मांग।
कैट ने 'नमो भारत रैपिड' ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा।
इससे पर्यटन, व्यापार और आम यात्रियों को मिलेगा लाभ।
संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी से मोक्ष नगरी गयाजी के लिए ट्रेन सेवा शुरू कराने की मांग की गई है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं सीतामढ़ी सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर से यह मांग करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदरका एवं कैट के सचिव आलोक कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी माता सीता की प्राकट्य स्थली है तो गयाजी में माता सीता ने राजा दशरथ का पिंडदान किया था।
सीतामढ़ी से गया जी के लिए वाया मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पटना नमो भारत रैपिड वातानुकूलित आधुनिक ट्रेन का प्रतिदिन परिचालन शुरू किया जाए।
इससे गयाजी आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को सीतामढ़ी भी आने का मौका मिलेगा, जिससे राजस्व में भारी वृद्धि होगी। जिलाध्यक्ष सुंदरका ने बताया कि नमो भारत रैपिड वातानुकूलित आधुनिक ट्रेन सीतामढ़ी से सुबह 5 बजे चलकर सुबह 9:15 बजे गयाजी पहुंचे, फिर गयाजी से सुबह 9:45 बजे चलकर दोपहर 2 बजे सीतामढ़ी पहुंचे।
दूसरे राउंड में दोपहर 3 बजे सीतामढ़ी से चलकर संध्या 7:15 बजे गयाजी पहुंचे, फिर गयाजी से संध्या 7:45 बजे चलकर रात्रि 12 बजे सीतामढ़ी वाया पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए पहुंचे। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ होगा।
मरीजों को मुजफ्फरपुर, पटना और गयाजी पहुंचना लाभकारी होगा। सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, न्यायालय, आइजीआईएमएस, एम्स, अनुग्रह नारायण पटेल अस्पताल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर समय से पहुंचेंगे।
यह ट्रेन व्यापारियों के हित के लिए फायदेमंद होगी तथा छात्रों व आम नागरिकों को पढ़ाई, नौकरी आदि करने में समय की बचत होगी।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-मैलानी के रास्ते लखनऊ से मुंबई के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 1 जून से होगा संचालन
यह भी पढ़ें- बिहार से हरियाणा के बीच चलने वाली इस ट्रेन का हरदोई स्टेशन पर भी होगा स्टॉपेज, नोट कर लें टाइमिंग