Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार से हरियाणा के बीच चलने वाली इस ट्रेन का हरदोई स्टेशन पर भी होगा स्टॉपेज, नोट कर लें टाइमिंग

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:06 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने धनबाद-चंडीगढ़ के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन हरदोई स्टेशन पर भी रुकेगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरदोई। गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए धनबाद और चंडीगढ़ के बीच एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

    उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा शुरू की जा रही यह स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और पंजाब-हरियाणा की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी किया गया है, जिससे जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

    यात्रियों को मिलेगी राहत

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 03311 धनबाद से चंडीगढ़ के लिए 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलाई जाएगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03312 चंडीगढ़ से धनबाद के लिए 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी।

    दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन कुल 15-15 फेरे लगाएगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं, ताकि हर वर्ग के लोगों को यात्रा में सहूलियत मिल सके। गर्मियों में लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार बढ़ रही वेटिंग लिस्ट के बीच इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    दैनिक यात्रियों ने रेलवे के फैसले का किया स्वागत

    हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की समय-सारणी भी जारी कर दी गई है। धनबाद से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर हरदोई पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद आगे के लिए रवाना होगी। वहीं चंडीगढ़ से धनबाद लौटने वाली ट्रेन शाम 4 बजकर 35 मिनट पर हरदोई स्टेशन पहुंचेगी और निर्धारित ठहराव के बाद आगे प्रस्थान करेगी।

    खबरें और भी

    यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम, वाराणसी, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत और अंबाला सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों ने रेलवे के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे काफी उपयोगी कदम बताया है।

    यह भी पढ़ें- IPL और प्रो-कबड्डी खेलने वाले रेलवे के खिलाड़ियों के लिए बदले नियम, 7 दिन के अंदर निपटाना होगा ये जरूरी काम