विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी: 1000 रुपये के लेनदेन विवाद में दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित महिला हिरासत में

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:33 AM (IST)

सीतामढ़ी के सोनबरसा में 1000 रुपये के लेनदेन विवाद में एक दिव्यांग व्यक्ति रहमान साहब की पीट-पीटकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़

HighLights

  1. सीतामढ़ी में 1000 रुपये के लेनदेन पर विवाद।

  2. दिव्यांग रहमान साहब की पीट-पीटकर हत्या।

  3. एक आरोपी महिला पुलिस हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार।

संवाद सहयोगी, सोनबरसा (सीतामढ़ी)। भुतही थाना क्षेत्र के तिलंगही गांव में लेन-देन के विवाद को लेकर शनिवार की सुबह मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रहमान साहब के रूप में हुई है। उनका घर तिलंगही मस्जिद के समीप है। 

घटना की सूचना मिलने पर भुतही थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में आरोपित एक महिला को हिरासत में लिया है। 

एक हजार रुपये के लिए हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रहमान साहब दिव्यांग थे और वह भिक्षाटन कर किसी प्रकार अपना जीवन यापन करते थे। उन्होंने गांव के राम नारायण महतो से कुछ दिनों पहले एक हजार रुपये लिए थे, जिसको लेकर उनसे  विवाद हुआ।

विवाद के क्रम में राम नारायण महतो और उसकी पत्नी ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे रहमान  साहब की मौत हो गई। घटना के बाद रामनारायण महतो फरार हो गया। पुलिस ने रामनारायण महतो की पत्नी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक के परिवार में तीन पुत्र हैं। इनमें पहली पत्नी से एक और दूसरी पत्नी से दो पुत्र हैं। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जाती है।

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में पिटाई के तीन दिन बाद 24 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, चार पर आरोप


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।