Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में पोखर किनारे खेलते-खेलते फिसला में पैर, दूसरी कक्षा के छात्र अंकुश की मौत

    By Ajay Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Thu, 09 Apr 2026 07:03 PM (GMT+05:30)

    सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में आठ वर्षीय अंकुश मुखिया की पोखर में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी दादी के साथ पोखर पर गया था और खेलते ...और पढ़ें

    सीतामढ़ी के बेलसंड में घटना स्थल पर जुटी भीड़। जागरण

    सीतामढ़ी के बेलसंड में घटना स्थल पर जुटी भीड़। जागरण

    HighLights

    1. आठ वर्षीय अंकुश मुखिया की पोखर में डूबकर मौत।

    2. दादी के साथ पोखर पर गया था, खेलते हुए फिसला।

    3. ग्रामीणों ने पोखर सुरक्षा उपायों की मांग की।

    संवाद सहयोगी, बेलसंड (सीतामढ़ी ) । बेलसंड थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के पोखर में गुरुवार की दोपहर डूबने से आठ वर्षीय अंकुश मुखिया की मौत हो गई।

    मृतक अंकुश भंडारी गांव निवासी साजन मुखिया का पुत्र था और वह दूसरी कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार, अंकुश अपनी दादी के साथ पोखर पर गया था। उसकी दादी पोखर की सीढ़ी पर कपड़ा साफ करने लगी, जबकि अंकुश खेल रहा था। खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

    अंकुश की दादी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने पानी में जाकर खोजबीन की और उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया। घटना के बाद अंकुश के परिवार में कोहराम मच गया। अंकुश दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई अमरजीत बार-बार अपने बड़े भाई को उठाने का प्रयास कर रहा था और उसे अभी तक यह समझ नहीं आया कि अंकुश अब नहीं रहे।

    स्थानीय लोग और ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं। बताते हैं कि यह पोखर पहले भी खतरनाक साबित हो चुका है। पिछले साल इसी पोखर में डूबने से सुबोध साह और रामदेव राम की मौत हो चुकी है।

    ग्रामीणों ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि पोखर और अन्य जलाशयों के आसपास सुरक्षा के उपाय किए जाएं, ताकि बच्चों और अन्य लोगों की जान जोखिम में न पड़े। इसके अलावा, परिवार और समुदाय में बच्चे की अचानक हुई मौत ने गहरी छाप छोड़ी है।

    खबरें और भी

    अंकुश की मौत ने परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्कूल और पड़ोसियों ने भी बच्चे के माता-पिता को सांत्वना दी। घटना ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि क्या ग्रामीण क्षेत्रों में जलाशयों और पोखरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं।