Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी के जमला परसा गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े गणेश राय को मारी तीन गोली

    By Anil tiwariEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:04 PM (GMT+05:30)

    सीतामढ़ी के जमला परसा में दिनदहाड़े गणेश राय को बाइक चोरी के विवाद में तीन गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. सीतामढ़ी के जमला परसा में गणेश राय को मारी गोली।

    2. बाइक चोरी के विवाद में दिनदहाड़े हुआ हमला, हालत गंभीर।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, दोनों का आपराधिक इतिहास।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। सुप्पी थाना क्षेत्र के जमला परसा वार्ड संख्या-1 में शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गणेश राय को निशाना बनाते हुए तीन गोलियां मार दीं। दो गोली उनके पेट में तथा एक गोली जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को गणेश राय के पुत्र के साला रौशन कुमार की पैशन प्रो बाइक परसा ढाला के समीप से छीन ली गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गणेश राय स्वयं बाइक की तलाश में निकल पड़े।

    बताया जा रहा है कि सरवन कुमार के घर के पीछे स्थित एक बंसवारी से बाइक को बरामद कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए सरवन कुमार ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

    गोली लगते ही गणेश राय सड़क पर गिर पड़े और बदमाश मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हमलावर घटना की सूचना मिलते ही सुप्पी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर कर जांच शुरू की।

    पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है, पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से यह पता चल रहा है कि यह खोखा पिस्टल का खोखा बताया जा रहा है।

    आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार घायल गणेश राय का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

    उनके विरुद्ध सुप्पी थाना में आर्म्स एक्ट, शराब से जुड़े कई मामलों सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।

    वहीं, आरोपित सरबान कुमार के विरुद्ध भी सुप्पी थाना में दो चाकूबाजी के मामले तथा एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है और सरवान भी जेल जा चुका है। बताया जाता है कि वह भी पूर्व में जेल जा चुका है।

    खबरें और भी