Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के स्कूली छात्रों के लिए शानदार मौका: अपना इनोवेशन दिखाएं, सरकार से 10 हजार रुपये पाएं

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    सीतामढ़ी में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत नवाचार प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित छात्रों को प्रोटोटाइप बनाने के लिए 10 ...और पढ़ें

    छात्रों को नवाचार के लिए मिलेंगे 10 हजार, 15 सितंबर तक करें आवेदन (AI Generated Image)

    छात्रों को नवाचार के लिए मिलेंगे 10 हजार, 15 सितंबर तक करें आवेदन (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। जिले के सरकारी, निजी एवं अनुदानित विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत नवाचार प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की इस योजना में चयनित विद्यार्थियों को अपने नवाचार का प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

    इसे लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार सीएच ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    निर्देश के अनुसार, सभी मान्यता प्राप्त सरकारी, निजी एवं अनुदानित विद्यालय अपने यहां से अधिकतम पांच श्रेष्ठ नवाचारों का चयन कर उन्हें 15 जुलाई से 15 सितंबर के बीच ईएमआईएएस पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे।

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सामाजिक समस्याओं के समाधान से जुड़े उत्कृष्ट नवाचारों का चयन करेगा। चयनित विद्यार्थियों के बैंक खाते में प्रोटोटाइप निर्माण के लिए 10 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी।

    राज्य परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया है कि जिन विद्यालयों का पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हुआ है, उनका पंजीकरण 20 जुलाई तक हर हाल में पूरा कराया जाए। इसके अलावा सभी विद्यालयों में 30 जुलाई तक विद्यालय स्तरीय नवाचार प्रतियोगिता आयोजित कर श्रेष्ठ पांच नवाचारों का चयन किया जाएगा।

    चयनित नवाचारों को विद्यालय प्रधान एवं नोडल शिक्षक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करेंगे। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को कार्यक्रम की नियमित निगरानी करते हुए विज्ञान शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों के नवाचार समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

    वहीं, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान सह जिला नोडल पदाधिकारी आनलाइन आवेदनों की समीक्षा कर उन्हें राज्य स्तर के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार को अग्रसारित करेंगे।