Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस अब सीतामढ़ी से होकर चलेगी, तीर्थयात्रियों को टिकट में मिलेगी विशेष छूट

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:19 PM (IST)

    स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर Raxaul–Tirupati Express ट्रेन अब सीतामढ़ी से होकर नियमित चलेगी। यह ट्रेन बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा होते हुए रक्सौल त ...और पढ़ें

    बालाजी जाने वालों के लिए खुशखबरी। फाइल फोटो

    बालाजी जाने वालों के लिए खुशखबरी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल और मांग पर स्पेशल से नियमित हुई रक्सौल तिरूपति साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सीतामढ़ी से होकर ही गुजरेगी।

    रेलवे द्वारा जारी पत्र के अनुसार ट्रेन संख्या 17433 (Tirupati-Raxaul Express Train) नियमित स्वरूप में तिरुपति से खुलकर बरौनी, समस्तीपुर दरभंगा व सीतामढ़ी जंक्शन होते हुए रक्सौल तक जाएगी।

    इसी प्रकार ट्रेन संख्या 17434 (Raxaul–Tirupati Express Train) रक्सौल से खुलकर सीतामढ़ी और दरभंगा समस्तीपुर व बरौनी होते हुए तिरुपति तक जाएगी। अब साप्ताहिक आधार पर भाया सीतामढ़ी होकर संचालित होगी।

    तिरुपति दर्शन होगा आसान

    रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन की स्पेशल का दर्जा हटाकर नियमित साप्ताहिक परिचालन के आदेश से लोगो में उल्लास देखा जा रहा है। पहले लोगो को तिरुपति बालाजी मंदिर जाने के लिए मुजफ्फरपुर या पटना पहुंचना पड़ता था, अब ऐसा नहीं होगा।

    इस रेलखंड के लोग भी अब सहज रूप से अपने निकटतम स्टेशन से उक्त ट्रेन पर सवार होकर आंध्र प्रदेश के तिरूपति तक आसानी से यात्रा कर सकते है।

    पहले दक्षिण भारत जाने के लिए रेलयात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। स्थानीय अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव, शिक्षिका ज्योति झा, उषा रानी, सविता कुमारी, राजन कुमार, श्वेता रानी, रंजीत कुमार, रचना कुमारी ने इसपर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है।

    भारत के साथ नेपाल के लोगों को भी होगा फायदा 

    रेल मंत्रालय के इस फैसले से भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल के साथ वीरगंज, जनकपुर व मलंगवा समेत आसपास के लाखों यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी।

    पहले यात्रियों को चेन्नई, मुंबई या अन्य बड़े स्टेशनों से कनेक्टिंग ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय, खर्च और थकान बढ़ जाती थी। इस ट्रेन का शुभारंभ इसी अप्रैल 2026 से होने की संभावना है, हालांकि इसकी समय-सारिणी जारी नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    यह ट्रेन कुल 2,800 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस ट्रेन में कुल 20 बोगियां होंगी, जिनमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल कोच शामिल रहेंगे। कुल 1,500 से अधिक यात्रियों की क्षमता वाली यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

    तिरुपति जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए कोटा

    तिरुपति जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए इसमें विशेष आरक्षण कोटा भी रखा जाएगा। टिकट मूल्य स्लीपर क्लास के लिए लगभग 800-1,000 रुपये और एसी क्लास के लिए 2,000-3,500 रुपये तक अनुमानित है, जो मौजूदा कनेक्टिंग ट्रेनों से 30-40% सस्ता पड़ेगा।

    15 साल पुरानी मांग हुई पूरी

    स्थानीय लोगों द्वारा वर्षों से इस इस रूट पर ट्रेन की मांग करते आ रहे थे। स्थानीय संसद देवेश चंद्र ठाकुर, पश्चिम चंपारण के सांसद डा संजय जायसवाल तथा स्थानीय विधायक ने कई बार रेल मंत्री से मुलाकात कर इसकी पैरवी की थी।

    स्थानीय केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने कहा कि यह हमलोगों की 15 साल पुरानी मांग का फल है। नेपाल सीमा पर रहने वाले लोग व्यापार के साथ-साथ धार्मिक यात्राओं पर जाते हैं। तिरुपति, रामेश्वरम जैसे स्थलों तक जाना अब सपना नहीं रहेगा।

    यह भी पढ़ें- अब बूढ़ी गंडक में गिरेगा मुजफ्फरपुर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी, BUDKO ने दी सहमति

    यह भी पढ़ें- CM की कुर्सी छोड़ने को रेडी नीतीश कुमार: BJP के सिग्नल का इंतजार, बिहार में जल्द सत्ता परिवर्तन के संकेत