लखनदेई पुल से थाना चौक तक सड़क होगी चौड़ी, रुन्नीसैदपुर को जाम से मिलेगी राहत
NH Road Expansion Bihar: सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर बाजार में भीषण जाम से जल्द निजात मिलेगी। एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग से ...और पढ़ें

NHAI Bihar Project: सड़क की क्षमता बढ़ेगी और यातायात सुगम होगा। फाइल फोटो
HighLights
राष्ट्रीय राजमार्ग से सभी अस्थायी अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएंगे।
लखनदेई पुल से थाना चौक तक सड़क चौड़ी होगी।
ऑटो स्टैंड के लिए निश्चित स्थान तय किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। Sitamarhi Road Widening: रुन्नीसैदपुर बाजार में लगने वाले भीषण जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीएम (सदर) आनंद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों से सभी अस्थायी अतिक्रमणों को तत्काल हटाया जाएगा। इसके लिए अंचल अधिकारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से फोन पर विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि लखनदेई पुल से थाना चौक तक सड़क के दोनों ओर ढाई-ढाई मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इससे सड़क की क्षमता बढ़ेगी और यातायात सुगम होगा।
इसके अलावा, बाजार क्षेत्र में पहले से लगी बैरिकेडिंग को हटाकर अब सड़क के बीच में लगाया जाएगा। साथ ही हाइवे किनारे ऑटो स्टैंड के लिए एक निश्चित स्थान तय किया जाएगा, ताकि वाहन सड़क पर खड़े न हों और जाम की स्थिति न बने।
बैठक के बाद एसडीएम सदर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने थाना चौक से लखनदेई पुल तक हाइवे का निरीक्षण किया और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।
बैठक में एसडीपीओ (सदर) राजीव कुमार सिंह, डीएसपी ट्रैफिक दीपक कुमार, एनएचएआई के उप प्रबंधक शैलेश कुमार, बीडीओ धनंजय कुमार, थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद सहित बस ऑपरेटर्स के स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद थे।