Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में ब्रेक फेल होते ही पिकअप से भिड़ी 102 एम्बुलेंस, मरीज समेत आधा दर्जन लोग घायल

    By Anil tiwariEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:45 PM (GMT+05:30)

    सीतामढ़ी में मकसूदपुर चौक के पास 102 एम्बुलेंस का ब्रेक फेल होने से वह पिकअप वैन से टकरा गई। इस हादसे में मरीज, चालक और ईएमटी सहित करीब आधा दर्जन लोग ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. 102 एम्बुलेंस का ब्रेक फेल होने से हादसा।

    2. पिकअप वैन से टकराई, आधा दर्जन लोग घायल।

    3. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। सीतामढ़ी से गंभीर मरीज को लेकर मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच जा रही 102 एम्बुलेंस बुधवार को हादसे का शिकार हो गई।

    मकसूदपुर चौक के पास अचानक ब्रेक फेल होने से एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में मरीज, चालक और ईएमटी सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

    मकसूदपुर चौक पर हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार 102 एम्बुलेंस (बीआर 01 पीएस 0890) सीतामढ़ी सदर अस्पताल से रेफर किए गए एक गंभीर मरीज को लेकर एसकेएमसीएच जा रही थी। इसी दौरान सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर मकसूदपुर चौक के समीप अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने एम्बुलेंस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह सामने से आ रही पिकअप वैन से टकरा गई।

    मरीज, चालक और ईएमटी समेत कई घायल

    हादसे में एम्बुलेंस में सवार मरीज, चालक राकेश कुमार, ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) अनिल कुमार सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

    घायलों को तुरंत भेजा गया अस्पताल

    स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को दूसरी एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच भेजा। वहीं गंभीर रूप से घायल चालक राकेश कुमार और ईएमटी अनिल कुमार को शहर के रिंग बांध स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने जब्त किए दोनों वाहन

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस और पिकअप वैन को कब्जे में लेकर सड़क पर यातायात सामान्य कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

    ब्रेक फेल होने की आशंका, जांच शुरू

    एसीओ निकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एम्बुलेंस का ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।