सीमांचल के यात्रियों के लिए खुशखबरी: दिल्ली जाने वाली 2 जोड़ी स्पेशल ट्रनों का फेरा बढ़ा, चेक करें टाइमटेबल
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सीतामढ़ी होकर दिल्ली जाने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई है। ...और पढ़ें
-1783745230260_m.webp)
AI Generated Image
HighLights
सीतामढ़ी होकर दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेनें विस्तारित।
दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन जुलाई-अगस्त तक बढ़ा।
सीमांचल के यात्रियों को दिल्ली यात्रा में मिलेगी सुविधा।
संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर सीतामढ़ी होकर चलाई जा रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।
इसकी जानकारी समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा एक ई-रिलीज जारी कर दी गई है। बताया जाता है कि इन दोनों ट्रेनों परिचालन के परिचालन से सीमांचल इलाके के यात्रियों का देश की राजधानी नई दिल्ली तक यात्रा में कोई परेशानी नहीं होगी।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया कोर्ट से सीतामढ़ी, रक्सौल व नरकटियागंज होते हुए आनंद विहार तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 05579 प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को 31 जुलाई तक अपने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार परिचालित होगी।
वहीं डाउन गाड़ी संख्या 05580 जो आनंद विहार से नरकटियागंज, रक्सौल व सीतामढ़ी होते हुए पूर्णिया कोर्ट तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को चलने वाली दो अगस्त तक विस्तारित की गई है।
इसी प्रकार सहरसा से आनंद विहार तक जानेवाली गाड़ी संख्या 05575 स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 28 जुलाई तक तथा डाउन में गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 30 जुलाई तक अपने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार परिचालित होगी।