दहेज के लालच में नाबालिग को रेड लाइट एरिया में बेचने की कोशिश, पति समेत 3 पर केस
सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में दहेज के लिए एक नाबालिग विवाहिता को मुंबई के रेड लाइट एरिया में बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
HighLights
नाबालिग विवाहिता को दहेज के लिए बेचने का प्रयास।
मुंबई के रेड लाइट एरिया में बेचने की साजिश।
पति, सास, भैंसुर पर न्यायालय के आदेश से केस।
संवाद सहयोगी, रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। गाढ़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग विवाहिता को दहेज की खातिर ससुरालवालों द्वारा उसे मुंबई के रेड लाइट एरिया में बेचने की कोशिश करने का मामला सामने आया है।
न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद घटना के करीब आठ महीने बाद इस मामले में गाढ़ा थाना में विवाहिता के पति, सास व भैंसुर के विरुद्ध कांड संख्या 33/26 दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बथनाहा थानाक्षेत्र निवासी पीड़िता की मां के अनुसार आरोपितों ने उसकी 13 वर्षीया पुत्री को बहला-फुसलाकर कर उसके साथ शादी कर ली।
स्कॉर्पियों की मांग
आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज में एक स्कॉर्पियो की मांग करने लगे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहने पर आरोपितों ने धमकी दी कि यदि कार नहीं मिली तो विवाहिता को ही बेचकर रुपये का इंतजाम किया जाएगा।
घटना 15 जुलाई 2025 की है, जब एक अजनबी आरोपितों के गांव आया। आरोपियों द्वारा विवाहिता को उस अजनबी के साथ मुंबई जाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।
इसी दौरान यह बात खुलकर सामने आई कि उसे मुंबई के रेड लाइट एरिया में बेचने का सौदा किया गया था।
जब नाबालिग विवाहिता ने उसके साथ मुंबई जाने से इनकार कर दिया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई तथा करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण व कपड़े छीन कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
यह भी पढ़ें- गोपालगंज में विवादित जमीन पर पहुंचे भू-माफिया के गुर्गों ने की फायरिंग, 4 आरोपी गिरफ्तार