Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी सदर अस्पताल का ओपीडी बना जंग का मैदान, सुरक्षा गार्ड को पीटकर युवक फरार

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:46 PM (GMT+05:30)

    सीतामढ़ी सदर अस्पताल के ओपीडी में कतार में लगने को कहने पर एक युवक ने सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गय ...और पढ़ें

    सीतामढ़ी सदर अस्पताल में गार्ड के साथ मारपीट करते लोग।

    सीतामढ़ी सदर अस्पताल में गार्ड के साथ मारपीट करते लोग।

    HighLights

    1. युवक ने सुरक्षा गार्ड को कतार में लगने पर पीटा।

    2. घटना से ओपीडी में अफरातफरी, इलाज प्रभावित हुआ।

    3. सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर कार्रवाई होगी।

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी । सदर अस्पताल का ओपीडी सोमवार को उस समय जंग के मैदान में तब्दील नजर आया , जब मरीजों को कतार में लगाने पर एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर दी।

    डाक्टर के कक्ष के बाहर हुई इस घटना से ओपीडी में अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए इलाज व्यवस्था प्रभावित हो गई। मारपीट के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ थी। निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड दीपक कुमार मरीजों को व्यवस्थित ढंग से लाइन में लगवा रहे थे। इसी दौरान एक युवक बिना कतार में लगे डाक्टर के कक्ष में प्रवेश करने लगा।

    गार्ड ने उसे नियमों का हवाला देते हुए लाइन में लगने को कहा। इसी बात पर युवक आग-बबूला हो गया और देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुका था।

    वायरल वीडियो में युवक गार्ड पर पहले मारपीट करने का आरोप लगाता नजर आ रहा है, जबकि गार्ड इससे इन्कार करते हुए खुद को निर्दोष बता रहा है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

    खबरें और भी

    लोगों का कहना है कि होमगार्ड जवानों की जगह निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बाद अस्पताल की सुरक्षा पहले जैसी प्रभावी नहीं रह गई है। इमरजेंसी समेत अन्य जगहों पर हंगामे की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था अक्सर कमजोर दिखाई देती है।

    अस्पताल कर्मियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। अस्पताल उपाधीक्षक डा. मनोज कुमार ने बताया कि जबरन एक युवक ओपीडी में घुसा जा रहा था जिसका विरोध वहां सुरक्षा में तैनात गार्ड द्वारा किया गया।

    इसके बाद युवक और गार्ड में हाथापाई होने लगी, उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।