सीतामढ़ी में सात महीने पहले घर आई थी दुल्हन, पति ने पीट-पीटकर मार डाला
सीतामढ़ी के खड़का में एक पति ने पारिवारिक विवाद में अपनी दूसरी पत्नी बीबी शबनम की पीट-पीटकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में घटना स्थल पर जुटी भीड़।
HighLights
पति ने पारिवारिक विवाद में दूसरी पत्नी की हत्या की।
मृतका बीबी शबनम के शरीर पर गंभीर चोट के निशान।
आरोपी पति घटना के बाद मौके से फरार हुआ।
संवाद सहयोगी,रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) । थाना क्षेत्र के खड़का वार्ड संख्या -04 में पारिवारिक विवाद में एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका खड़का गांव निवासी सगीर आलम उर्फ टुन्नू की दूसरी पत्नी बीबी शबनम बताई गई है।
आरोपित पति मौके से फरार
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। मंगलवार की सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने संदेह होने पर अंदर जाकर देखा।
कमरे में शबनम का शव चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद यह ख़बर पूरे गांव व इलाके में फैल गई तथा देखते हीं देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय चौकीदार की सूचनापर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतका के शव पर जगह-जगह गंभीर जख्म के निशान पाए गए हैं। जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि शबनम की हत्या से पूर्व बेरहमी से पिटाई की गई थी।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सगीर आलम की पहली पत्नी से कोई संतान नहीं था। संतान सुख की चाह में उसने करीब सात महीने पहले पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र के बोचगांव निवासी मोख्तार आलम की पुत्री करीब 19 वर्षीया बीबी शबनम से निकाह कर लिया तथा उसे खड़का ले आया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उसने निकाह नहीं बल्कि उसे पूर्णिया से भगा कर ले आया था। पति द्वारा दूसरी औरत को घर ले आने से नाराज़ पहली पत्नी दोनों को छोड़कर अपने मायके चली गई थी।
ग्रामीणों के अनुसार खड़का पहुंचने के कुछ महीने बाद से हीं दोनों के बीच तकरार शुरू हो गया था। पारिवारिक बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। आसपास के लोगों के अनुसार सोमवार की रात भी दोनों के बीच हुई तीखी बहस के दौरान आक्रोशित सगीर ने शबनम की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के लिए पुलिस मृतका के स्वजन का इंतजार किया जा रहा है। वैसे पूरे मामले की जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में वीडियो कॉल कर फंदे से लटक गई मधुबनी की छात्रा, कॉल पर दिखा रही थी अपना आखिरी पल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।