Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime : पहले बने डॉक्टर, फिर बने सुनार, ‘दवा’ के बहाने लाखों के जेवर लेकर नौ-दो ग्यारह

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:35 PM (IST)

    सीतामढ़ी में दो युवकों ने डॉक्टर बनकर एक महिला को दर्द की दवा देने का भरोसा दिलाया, फिर जेवर चमकाने के बहाने उसके सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। ...और पढ़ें

    सीसीटीवी में कैद बदमाश की तस्वीर। सौ. स्वजन

    सीसीटीवी में कैद बदमाश की तस्वीर। सौ. स्वजन

    HighLights

    1. डॉक्टर बनकर घर में घुसे दो युवकों ने महिला को ठगा।

    2. जेवर चमकाने का झांसा देकर सोने-चांदी के आभूषण ले भागे।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी । घर में अकेली महिला को पहले दर्द की दवा देने का भरोसा दिलाया। बातचीत में विश्वास जीता और फिर सोने-चांदी के पुराने आभूषणों को नई जैसी चमक देने का दावा कर दिया।

    महिला उनके झांसे में आ गई और अपने जेवर उन्हें सौंप दिए। इसके बाद दोनों युवक आभूषण लेकर ऐसे गायब हुए कि महिला को कुछ देर बाद ठगी का एहसास हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

    डॉक्टर बनकर घर में घुसे

    नगर थाना क्षेत्र के भूपभौरों-जवाबीपुर रोड स्थित राइस मिल के पास शनिवार को दो युवक खुद को डॉक्टर बताते हुए सोनेलाल नायक के घर पहुंचे। उस समय उनकी पत्नी घर में अकेली थीं। युवकों ने बातचीत के दौरान महिला का विश्वास जीतने का प्रयास किया और दर्द की दवा देने की बात कही।

    जेवर चमकाने का दिया झांसा

    महिला से बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने दावा किया कि उनके पास ऐसी विशेष दवा है, जिससे पुराने सोने-चांदी के आभूषण बिल्कुल नए जैसे चमक सकते हैं। महिला उनके झांसे में आ गई। उसने अपने सोने-चांदी के जेवर दोनों युवकों को दे दिए।

    मौका मिलते ही लेकर भागे आभूषण

    आभूषण हाथ में आते ही दोनों युवकों ने मौका देखा और जेवर लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला को आभूषण नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    खबरें और भी

    सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

    पीड़ित परिवार ने नगर थाना में अज्ञात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें मिली हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

    पुलिस ने लोगों को किया सावधान

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर नकदी या आभूषण किसी को न सौंपें। संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।