सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, 3900 बोतल शराब जब्त
Sitamarhi Liquor Smuggling: सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3900 बोतल नेपाली देसी शराब और 6 मोटरसाइकिल जब्त कीं। इस द ...और पढ़ें

HighLights
सीतामढ़ी-नेपाल सीमा पर 3900 बोतल नेपाली शराब जब्त।
एसएसबी ने 6 मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं, एक तस्कर गिरफ्तार।
फरार 5 तस्करों की तलाश जारी, नेटवर्क की जांच।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Liquor Smuggling: भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीतामढ़ी-द्वितीय इकाई को बड़ी सफलता मिली है।
कन्हौली बीओपी की जी कंपनी की नाका पार्टी ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए 3900 बोतल (करीब 1170 लीटर) नेपाली देसी शराब और छह मोटरसाइकिल जब्त की। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके पांच साथी सीमा पार कर नेपाल की ओर फरार हो गए।
गिरफ्तार तस्कर ने किया खुलासा
गिरफ्तार आरोपित की पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल वार्ड संख्या 9 निवासी अमरेश कुमार के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय सुखाड़ी सहनी का पुत्र है।
प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि शराब की खेप नेपाल के फेनहारा क्षेत्र से लाई गई थी और इसे सीतामढ़ी जिले के सीतलपट्टी पहुंचाया जाना था।
भारी मात्रा में शराब बरामद
एसएसबी की टीम ने मौके से 3900 बोतल नेपाली देसी शराब के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही छह मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। अधिकारियों के अनुसार सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई गई है और आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा।
कन्हौली थाना को सौंपे गए आरोपित
कार्रवाई पूरी होने के बाद एसएसबी ने गिरफ्तार तस्कर, जब्त शराब और छह मोटरसाइकिल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कन्हौली थाना के हवाले कर दिया। पुलिस फरार पांच तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।