Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरवल घटना के विरोध में सीतामढ़ी सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा रही बंद, सैकड़ों मरीज बिना इलाज लौटे

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 12:50 PM (IST)

    Bihar Doctors Strike: अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट के विरोध में सीतामढ़ी के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप रहीं। ओपीडी ...और पढ़ें

    सीतामढ़ी में सूना पड़ा सदर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन काउंटर। फोटो: जागरण

    सीतामढ़ी में सूना पड़ा सदर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन काउंटर। फोटो: जागरण

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Sadar Hospital OPD: अरवल सदर अस्पताल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना का असर बुधवार को सीतामढ़ी में भी देखने को मिला। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सीतामढ़ी सदर अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप रहीं।

    ओपीडी बंद रहने से इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से ही सदर अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही, लेकिन चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण नियमित जांच और उपचार नहीं हो सका।

    95a88ef0-935b-4f8a-bd71-44e6b011da78

    सैकड़ों मरीज हुए परेशान

    दूर-दराज के गांवों से पहुंचे कई मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हुई, जिन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श और इलाज नहीं मिल सका।

    ओपीडी सेवा बंद रहने से अस्पताल की सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। कई मरीजों और उनके स्वजनों ने सरकार से जल्द समाधान निकालकर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कराने की मांग की।

    चिकित्सकों ने जताया विरोध

    बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर चिकित्सकों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए अरवल की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

    चिकित्सकों का कहना है कि अस्पतालों में लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाओं से डॉक्टरों के बीच असुरक्षा का माहौल बन रहा है। ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

    6343ca94-84a7-40c9-b33c-dab5a5019494

    सुरक्षा व्यवस्था की मांग

    चिकित्सकों ने सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित होने पर ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से मिल सकेंगी।